मक्का व चावल की कचरी !!!!!
होली स्पेशल !!!
आज बन रहे हैं मक्का व चावल के सेव वाली कचरी
आज सुबह जब धूप निकलती देखी तो झट से कचरी बनाने की तैयारी कर ली साबूदाना , मक्का , चावल ,मैदा , आरारोट सभी के पापड़ एक ही तरीके से बनते है सिर्फ साबूदाना को बनाने से पहले आठ दस घंटे पानी मे डाल कर फुलाना पड़ता है
सभी तरह के पापड़ छ: से आठ गुना पानी मे पका कर बनाये जाते है मक्का को छोड़ कर सभी मे नमक मिर्च हल्का रखा जाता है सभी के पिसे आटे मे स्वादानुसार नमक अजवाइन और मिर्च डाल कर पहले ठंडे पानी मे घोल कर दूसरी तरफ भारी तली के अल्मुनियम के बर्तन मे पानी खौलने के लिये रखे और फिर घुला हुआ घोल उसमे डाल कर चलाते हुये हलुए की तरह पकाये और हल्का ठंडा होने पर दूध की थैली मे एक कोने मे छेद करके हलुआ की तरह गाढी सामग्री भर कर सेव या कचरी की तरह मोटी प्लास्टिक पर बनाये और यदि पतले पापड़ बनाने हों तो पानी की मात्रा बढा कर घोल पतला कर ले और पतले घोल को चमचे से प्लास्टिक पर टपकाये अपने आप पतले गोल पापड़ तैयार हो जायेगे
इरा जौहरी





