मलाई कोफ़्ता !!!बनाइये हमारे स्टाइल से
मलाई कोफ़्ता !!!बनाइये हमारे स्टाइल से
मलाईकोफ्ता !!!!!
बनाइये हमारे स्टाइल से घर मे सभी को बहुत पसन्द आया तो मैने सोचा आप सबसे भी शेयर कर लूँ
आलू उबाल कर कद्दूकस कर के अच्छी तरह मसल ले आधी मात्रा मे थोड़ा आरारोट व चावल का आटा तथा बची आधी मे बेसन डाले हराधनिया नमक मिर्च गरम मसाला बेसन सभी मे डाले बेसन की तरफ़ हीग व हल्दी भी डाले एक अलग बर्तन मे गाढी मलाई निकाल कर उसमे काजू के टुकड़े कटा हराधनिया ,अदरक , किशमिश मिलाये
चावल व आरारोट वाले भाग के आलू व बेसन वाले भाग के आलुओं की अलग अलग गोलियाँ बनाये एक गोली को चपटा कर फैला कर उसमे मलाई वाली सामग्री रखे गोली बन्द करे दूसरी वाली सामग्री की गोली चपटा करे और उस पर मलाई वाली गोली का मुँह जहाँ बन्द किया वह नीचे रख कर मोड़ कर मन चाहे आकार मे कोफ्ते बनाये और मध्यम व धीमी ऑच पर तले तेज़ ऑच पर तलने पर कोफ्ते फूट जायेगे और बार बार ना चलाये
थोड़ी मलाई बचा कर भी रखे
पिसा प्याज लहसन अदरक हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला टमाटर पीस कर जीरे से तड़का दे कर भून कर ग्रेवी तैयार करे परसते समय उसमे कोफ्ते डाले ऊपर से मलाई फेट कर डाले गरम मसाला व कटी हराधनिया अदरक से सज़ा कर पेश करे
इरा जौहरी






