माँ और बेटी ( विवाह से पहले की शिक्षा)
❆ संवाद-लेखन – 2
❆ तिथि – 12 फरवरी 2019
❆ वार – मंगलवार
❆ विषय -माँ और बेटी ( विवाह से पहले की शिक्षा)
.विवाह योग्य बेटी कॉलेज से आ कर थक कर बिस्तर पर लेट जाती है तभी उससे उसकी माँ कहती है
माँ -जाओ हाथ मुँह धो कर कुछ मुँह मे भी डाल लो ।
बेटी – मै बहुत थक गयी हूँ तुम ही कुछ खिला दो ।
माँ -देखो बिटिया तुम अब बड़ी हो गयी हो कल को ससुराल जाओगी वहाँ सभी काम खुद ही करना पड़ेगा ।सबको खिला कर खुद भी खाना होगा ।अरे हाँ तुम्हारे बाबूजी बता रहे थे कि लड़के वालों ने हाँ कर दी है ।इस लिये अब तुम भी कुछ तौर तरीके सीख जाओ ।
बेटी – माँ मुझे अभी इतनी जल्दी शादी नहीं करनी ।
माँ – ( समझाते हुये ) देखो शादी कभी तो करनी ही है और आज नहीं तो कल होगी अभी अच्छा लड़का मिल गया है ।
बेटी (माँ की गोद में सर रख कर )- माँ मुझे किसी दहेजलोलुप से विवाह नहीं करना है।और हाँ मुझसे छुपा कर दहेज मत देना जिसे दहेज प्यारा होगा वो मुझे क्या प्यार करेगा ।
माँ बेटी से लाड़ लड़ाते हुये – अरे बिटिया हमें पता है हमारी बिटिया बहुत तेज है ।लालची लोगों से निभा नहीं पायेगी।हमने तुम्हारे लिये बहुत संस्कारी परिवार देखा है ।वहाँ दहेज की तो कोई बात ही नहीं है ।
लड़का चार भाइयों मे सबसे छोटा और सबका लाड़ला है ।और हाँ तुम जो हमेंशा शिकायत करती थी कि तुम्हारी कोई बड़ी बहन नही हैं तो वहाँ तुम्हे बहन समान तीन जिठानियाँ मिलेंगी ।उनको पूरा सम्मान देना वो तुम्हे प्यार देंगी ।और साथ ही वहाँ तुम्हे तीन बड़े भाई भी मिल जायेंगे । साथ ही प्यार करने वाली छोटी ननदिया भी मिलेगी जिसको हमजोली बना कर रखना ।हर वक्त तुम्हारा साथ देगी ।
शादी का समय जैसे जैसे नज़दीक आ रहा था माँ की घबराहट बढ़ती जा रही थी विवाह के समय बेटी को विदा करते समय उन्होंने कहा -“एक और हमारी अन्तिम सीख गाँठ मे बाँध लो जब भी मायके आना प्रेम से दोनो साथ में आना घर मे हमेशा स्वागत होगा और जो कभी बड़ो से लड़ कर उन्हे अपमानित करके आईं तो घर के दरवाज़े हमेंशा बन्द मिलेंगे ।हमारे द्वारा कही बात के अर्थ को समझना वहाँ हमेशा प्यार से हिलमिल कर रहना ।बड़ो को आदर सम्मान देना सदा खुश रहना ।
और बेटी आँचल मे आशीर्वाद में मिले चावलों में से कुछ चावल वापस पीठ करके पीछे की ओर घर मे माँ के आँचल में उछाल कर पिया के साथ ससुराल को चल दी ।
इरा जौहरी
मौलिक
संवाद/माँ बेटी के मध्य विवाह से पूर्व का
१२/२/२०१९

