मीठी व नमकीन पपड़ियाँ!!!! दीपावली स्पेशल व्यन्जन
दीपावली स्पेशल
पारम्परिक व्यनजन

पपड़ियाँ !!!
मीठी व नमकीन
दीपावली स्पेशल !!!
नमकीन व मीठी पपड़ियाँ!!!
नमकीन दो तरह से बनती हैं बेसन की बेसनी व मैदे से मैदे वाली
दीपावली के शुभ अवसर पर हमारे मायके मे दीपावली पूजन के लिये नमकीन मीठी पपड़ियाँ बनती है नमकीन दो तरह की बनतीहै मैदे व बेसन की बेसनी पपड़ियाँ । ये पपड़ियाँ एक दो दिन पहले से ही बना कर हवा मे सुखा कर रोक दी जातीहै फिर दीपावली पर तल कर पूजाकरके खायी जातीहै इनका इन्तज़ार हम सबको दीपावली के आने पर रहता है वैसे भी हमारे देश मे हर त्योहार से सम्बन्धित कुछ पकवान उस त्योहार पर ख़ास तौर पर बनने के कारण पर्व पर ज़रूर याद आते है इसी बहाने से सबको स्वाद मिल जाता है
मैदे की पापङी
1 कप मैदे मे 2 चम्मच घी
नमकीन मे नमकऔर थोङा सा जीरा मीठे मेबराबर से थोङी कम पिसी चीनी ले
मीठे मे घी चीनी अच्छी तरह मिलाने के बाद मैदा मिला कर हल्का पानी डाल कर कङा कङा माङे
नमकीन को भी कङा कङा माङे
सिल पर रख कर बटने से अच्छी तरह दोनो को अलग अलग कूटे
जितना कुटेगा उतनी ही खस्ता बनेगी
अब पापङी पूङी की तरह बेल कर हवा मे कपङे पर फैला कर सुखा कर डिब्बे मे बन्द कर के रख ले दीपावली पर तल कर भोग लगाये
एसे ही बेसन कीभी पापङी भी बनती है
उसमे हीग मिर्च अजवाइन नमक और तेल मिला कर बेसन माङ कर कूट कर बनाई जाती है
इरा जौहरी
मीठी पापड़ी
नमकीन मैदे की पापड़ी
नमकीन बेसनी पापड़ी
मैदे से बनी नमकीन पपड़ियाँ
मैदे से बनी मीठी पपड़ियाँ
बेसन से बनी नमकीन बेसनी पपड़ियाँ



