मूँग की दाल की पकौड़ी की कॉंजी व दही पकौड़ी !!!
पी कर खाओ या खा कर पियो !!!
पहले पकौड़ी खाओ फिर काँजी पियो या फिर पहले नमकीन पानी पियो और बाद मे पकौड़ी जैसे चाहो वैसे करो मजा ही मजा !!!!!!!!!
मूँग की दाल की पकौड़ी से बनाये नमकीन पानी की पकौड़ी , राइ के पानी की पकौड़ी या यूँ कहे पकौड़ी काँजी और दही की पकौड़ी
इरा जौहरी
मूँग की दाल की पकौड़ी !!!!
पकौड़ी बनाने के लिये सबसे पहले मूँग दाल को तीन चार घंटे पानी मे भिगो कर फुला कर हींग डाल कर पीस ले हमने मेथी के स्वाद वाली पकौड़ी बनाई है तो कटी मेथी की पत्तियाँ मिलाई है आप अपने हिसाब से बदलाव ला सकती है साथ ही अदरक व हरीमिर्च भी मिला ले और एक बार सब मिला कर थोड़ा फेट ले और गर्म तेल मे तल कर पकौड़ियाँ बनाये नमक बाद मे पकौड़ियों को पानी मे भिगोते समय मिलाये
राई के पानी वाली नमकीन पकौड़ी या काँजी पकौड़ी !!!
पानी उबाल कर ठंडा करे पकौड़ियाँ डुबो दे पानी के हिसाब से हींग हल्दी ,राई ,नमक , मिर्च डाले ओर साथ ही जरा सा सरसो का तेल भी डाल दे अब इसको ढक कर धूप मे रखे बीच बीच मे पानी को चलाते रहे तीन दिन बाद यह तेल पानी का राई वाला अचार बन कर तैयार हो जायेगा राई की वजह से पानी खट्टा हो जायेगा इस अचार का पानी पीने से हाज़मा दुरुस्त रहता है
नमकीन पानी वाली पकौड़ी !!!!
नमक मिले पानी मे पकौड़ियाँ डुबो कर फुला कर नमकीन पानी वाली पकौड़ी बनाये





