मूँग की दाल के दिलकश मदमस्त लड्डू
कुछ मीठा हो जाये
मूँग की दाल के दिलकश मदमस्त लड्डू
ये लड्डू भी बेसन के लड्डू की तरह पिसी मूँग कीदाल से भी बन सकते है पर हमने इनको अपने स्टाइल से बनाया है मै थोड़ा जल्दी मे थी इसलिये मोटे तौर पर पहले विधि बता दी थी अब विस्तार से बता रहे है
मूँग की दाल के लड्डू बनाने के लिये चाहिये
मूँग की दाल , चीनी , खोया व देशी धी चारों बराबर मात्रा मे
हमने घर मे मलाई से बना खोया इन लड्डुओं मे डाला है और थोड़ा काजू महीन टुकड़ो मे कटा हुआ ( यह बाजार मे टुकड़ो मे मिलता है )
विधि
पाँच छ:घंटे भीगी फूली मूँग की दाल को चलनी मे निकाल कर थोड़े से देशी घी मे पहले तेज़ फिर धीमी आँच मे अच्छी तरह भून कर ठंडा होने पर मिक्सी मे पीस ले फिर ख़ाली कढाई मे थोड़ा देशी घी डाल कर काजू के टुकड़ो को धीमी आँच पर हल्का भून कर निकाल ले और फिर पिसी मूँग की दाल को थोड़ा देशी डाल कर थोड़ा और हल्का भून ले साथ ही खोया मिला कर सब आपस मे मिलाते हुये थोड़ा और भून कर एक तरफ रख दे और दाल के बराबर ही चीनी लेकर थोड़ा पानी डाल कर तीन तार की यानी गाढी चाशनी बनाये जब बुलबुले बड़े बड़े उठने लगे तब चाशनी सही पकी समझनी चाहिये खोया मिली मूँग की दाल को चाशनी मे मिलाकर गैस बन्द करके ठंडा होने तक चलाते यानी घोटते रहे और जब सब जमने लगे तब लड्डू बना ले और साथ ही भुने काजुओं पर लड्डुओं को चलाते हुये काजुओ को लड्डुओं पर चिपकाते जाये लीजिये स्वादिष्ट मूंग की दाल के लड्डू तैयार है
आप चाहे तो बिना खोये के भी इस तरह से लड्डू बना सकते है खोया मिलाने से काजू आसानी से चिपक जाते है आप चाहे तो इन्हे गर्म ही मोल्ड मे भी जमा सकते है हमने छोटी छोटी कटोरियों मे जमा कर ऊपर से भुने काजू चिपका दिये है इसी प्रकार से नाव के आकार मे भी जमा दिये है
इरा जौहरी
















