मूँग दाल झोरी चावल संग दही पकौड़ी , पानी की पकौड़ी , और पकौड़ी की काँजी !!!!
मूँग दाल झोरी , दही पकौड़ी , पानी की पकौड़ी , और पकौड़ी की काँजी !!!!
आज दोपहर केभोजन मे बनाई मूँग दाल की झोरी , चावल रोटी मूग की दाल की दही पकौड़ी और पानी वाली मूँगदाल की पकौड़ियों के साथ ही मूँग दाल की पकौड़ियों का राई के पानी का अचार यानी पकौड़ी की काँजी
इरा जौहरी
मूँग की दाल की झोरी !!!
झोरी बनाने के लिये सबसे पहले मूँग दाल को तीन चार घंटे पानी मे भिगो कर फुला कर हींग डाल कर पीस ले हमने मेथी के स्वाद वाली झोरी बनाई है तो कटी मेथी की पत्तियाँ मिलाई है आप अपने हिसाब से बदलाव ला सकती है साथ ही अदरक व हरीमिर्च भी मिला ले और एक बार सब मिला कर थोड़ा फेट ले और गर्म तेल मे तल कर पकौड़ियाँ बनाये
सारी पकौड़ियाँ बनाने के बाद झोरी बनाने के लिये थोड़ी सी पिसी मूँग की दाल बचा ले । पिसा प्याज ,लहसन ,अदरक ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च नमक मिला कर थोड़ा पाणि डाल कर सब फुला कर मसाला तैयार करे गर्म तेल मे हींग जीरे का तड़का दे कर पिसा मसाला डाल कर भूने और झोरी के लिये जो दाल बचा कर रखी थी उसमे थोड़ा पानी मिला कर डाले और पकाये जब अच्छी तरह पक जाये पकौड़ियाँ डाले और थोड़ा चलाये फिराये और फिर पानी डाल कर पहले तेल ऑच पर चलाते हुये उबाल लगाये उबाल आने पर धीमी ऑच,पर थोड़ी देर पकने दे
पकने के बाद थोड़ा देशी घी गर्म करे जीरा चटकाये गैस बन्द कर दे देगी मिर्च व गरम मसाला डाले भूने और झोरी पर पहले कटा गरा धनिया डाले फिर यह छौकडाल कर गर्म गैस पर ढक कर ही कुछ देर रहने दे छौक लगाने के बाद ढकने से खुशबू झोरी मे रचबस जायेगी
इरा जौहरी
मूँग की दाल की पकौड़ी से बनाये नमकीन पानी की पकौड़ी , राइ के पानी की पकौड़ी या यूँ कहे पकौड़ी काँजी और दही की पकौड़ी
इरा जौहरी
मूँग की दाल की पकौड़ी !!!!
पकौड़ी बनाने के लिये सबसे पहले मूँग दाल को तीन चार घंटे पानी मे भिगो कर फुला कर हींग डाल कर पीस ले हमने मेथी के स्वाद वाली पकौड़ी बनाई है तो कटी मेथी की पत्तियाँ मिलाई है आप अपने हिसाब से बदलाव ला सकती है साथ ही अदरक व हरीमिर्च भी मिला ले और एक बार सब मिला कर थोड़ा फेट ले और गर्म तेल मे तल कर पकौड़ियाँ बनाये नमक बाद मे पकौड़ियों को पानी मे भिगोते समय मिलाये
राई के पानी वाली नमकीन पकौड़ी या काँजी पकौड़ी !!!
पानी उबाल कर ठंडा करे पकौड़ियाँ डुबो दे पानी के हिसाब से हींग हल्दी ,राई ,नमक , मिर्च डाले ओर साथ ही जरा सा सरसो का तेल भी डाल दे अब इसको ढक कर धूप मे रखे बीच बीच मे पानी को चलाते रहे तीन दिन बाद यह तेल पानी का राई वाला अचार बन कर तैयार हो जायेगा राई की वजह से पानी खट्टा हो जायेगा इस अचार का पानी पीने से हाज़मा दुरुस्त रहता है
नमकीन पानी वाली पकौड़ी !!!!
नमक मिले पानी मे पकौड़ियाँ डुबो कर फुला कर नमकीन पानी वाली पकौड़ी बनाये





