मूली के भरवाँ पराठे
मूली कद्दूकस करके सरसो के तेल मे पिसी मेथी से तड़का दे कर छौंक कर खुला खुला पकाये गलाये
पकने पर कद्दूकस किया अदरक कटी हरी धनिया मिर्च मिलाये ठंडा होने पर नमक मिलाये
हल्का नमक डाल कर गेहूँ का आटा रोटी के आटे की तरह माँड़ कर तैयार करे
जितने पराँठे बनाने हो उसकी दुगनी लोइयाँ काटे थोड़ा बेले भरावन सामग्री रखे उसके ऊपर दूसरी बिली हुई लोई रखे
चारों तरफ़ से दबा। कर बन्द कर के बाहर की ओर से बेलते हुये अन्दर की तरफ़ बेले इससे भरावन सामग्री लोई के है हर नही आयेगी
पराँठा बना कर सेके या फिर कचौड़ी की तरह तल कर खाये
इरा जौहरी


भरवां पराठे https://www.facebook.com/ira.johri/posts/512125025625296




