मूली के मुलायम पत्तों से बनी चुर्री मुर्री

मूली के मुलायम पत्तों से बनी चुर्री मुर्री हमारी माँ बहुत ही बढिया बनाती है हमारे नाना के पास गाँव मे बहुत सारे खेत थे जहाँ ताजी सब्ज़ियाँ रोज ही घर मे आती थी हमारी नानी को विविधता से व्यनजन बनाने का बहुत शौक था वो किसी भी खाद्य पदार्थ से कुछ ना कुछ रोचक व्यन्जन बना ही लेती थीं एसा ही एक व्यन्जन है “चुर्रीमुर्री ”
चुर्रीमुर्री !!!!
यह गैस अपच मे लाभदायक होती है
मुलायम मूली के पत्तों को लहसन जीरा हीग नमक डाल कर पीस कर जरा सा कच्चा तेल मिलाये
नानी माँ द्वारा बताई गयी तो हमारी माँ के पास बहुत सी व्यनजन विधियाँ है बहुत सी एसी हैं जिन्हें हमने कभी बनाया नही पर खाया बहुत स्वाद लेकर है और बहुत सी एसी हैं जिनके बारे में मौसी मामा और माँ के मुँह से हमने सिर्फ सुना ही है और जब बात छिड़ी ही है तो हम भी लेकर आये। है इस पुरानी पारम्परिक आसान विधि को जो खाने मे तो स्वादिष्ट है ही साथ ही स्वास्थ्यवर्धक भी है
इरा जौहरी

चुर्री मुर्री !!!!!!!!यह मूली के मुलायम पत्ते व मूली को,हीग जीरा लहसन अदरख नमक केसाथ पीस। कर बनाई जाती है पीसने के बाद…

Posted by Ira Johri on Saturday, September 12, 2015