रंगीली मुँगौड़ी व भपौरी !!!!!!
मुँगौड़ी !!!
मूँग की दाल की रंगीली मुँगौड़ी !!!
आज मैने तीन रंगो की मुँगौड़िया बनाई है जो तीन स्वाद वाली है
एक तो सादी मूँग की दाल की दूसरी उबला पिसा बथुआ मिली हरी मुँगौड़ी व तीसरी चुकन्दर व टमाटर से लाल मुँगौड़ी आप लोगो को हमारा यह नया प्रयास कैसा लगा अवश्य बताइयेगा आगे के दिनो मे जब इनकी सब्जी बनाऊगी तब स्वाद के बारे मे बताऊँगी
इरा जौहरी
मुँगौड़ी !!!!!
पाँच घंटे पानी मे भीगी फूली मूँग की दाल को हींग डाल कर पीस कर देशी घी की चिकनाई लगी थाली मे छोटी छोटी तोड़ कर धूप मे सुखा कर बनती है मैने कुछ नया करने के लिये थोड़ी पिसी दाल मे उबला पिसा बथुआ और थोड़ी पिसी दाल को पके टमाटरव चुकन्दर के साथ पीस कर रंगीन बना लिया और उससे रंगीन मुँगौड़ियाँ बनाई
इन मुँगौड़ियो से स्वादिष्ट सब्जी व तहरी बनाई जा सकती है
इसी पिसी दाल से भाप मे भपौरी भी बनाई जा सकती है
भपौरी की सब्जी की विधि जानने के लिये तिरंगी भपौरी वाली पोस्ट देखिये
दाल के साथ पिसा टमाटर व चुकन्दर
दाल के साथ पिसा बथुआ
पिसी मूँग की दाल
भाप मेबनाये भपौरी




