रसीला केला !!!!!

रसीला केला !!!!!!!
त्योहार खत्म और हम भी लाइन पर आ गये पूड़ी कचौड़ी बन्द और रोटी सब्जी शुरू आज हमने रसीला केला बनाया है केला बढिया नस्ल का था तो स्वाद भी बढिया आया और कम चिकनाई मे भी चिकनाई दिख रही है कुछ केले एसे आते है जिनको चाहे जितनी कारीगरी से बनाओ स्वाद ही नही आता और चिकनाई तो जैसे सारी वो पी ही जाते है
इरा जौहरी
——–
सबसे पहले गर्म तेल मे पिसी मेथी डाल कर पिसा मसाला ( लहसन प्याज अदरक हल्दी धनिया मिर्च नमक ) थोडा पानी मसाले मे मिला कर फुला कर डाले और भूने फिर कच्चा केला छील व काट कर मिलाये व सब भूने और फिर पानी डाल कर रसा लगा कर पकाये गलाये व पकने पर ऊपर से चाट मसाला या अमचुर पाउडर व गरममसाला मिलाये हरी धनिया से सजाये

सबसे पहले गर्म तेल मे पिसी मेथी डाल कर पिसा मसाला ( लहसन प्याज अदरक हल्दी धनिया मिर्च नमक ) थोडा पानी मसाले मे मिला कर फुला कर डाले और भूने

फिर कच्चा केला छील व काट कर मिलाये व सब भूने

सब भूने व पानी डाल कर रसा लगा कर पकाये गलाये व पकने पर ऊपर से चाट मसाला या अमचुर पाउडर व गरममसाला मिलाये हरी धनिया से सजाये