राई और करीपत्ता की छौंक वाले दही के करेले

नये स्वाद और नये अन्दाज मे आज पेश हैं
राई और करीपत्ता की छौंक दे कर बने दही वाले करेले!!!!!!
हमने इस तरह से करेलो को पहली ही बार बनाया है पर स्वाह बहुत ही बढिया आया आप लोग भी एक बार अवश्य ही बना कर देखे
विधि
सबसे पहले करेलो को काट कर नमक लगा कर घंटे भर के लिये रख दे और फिर अच्छी तरह धो ले इससे कड़वाहट निकल जायेगी
अब कढाई मे जरा सा तेल डाल कर गर्म करे मेथी दाना डाले और भूने फिर कटा प्याज और करेलो को डाले हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,नमक और जरा सा पानी डाल कर ढक कर धीमी आँच पर पकाये थोड़ी ही देर मे करेले गल जायेगे अब इसमे करेलो का एक चौथाई लगभग दही डाले और तेज आँच पर चला फिरा कर पानी सुखाते हुये भूने और जब सब पानी सूख जाये गैस धीमी करके सब्जी को किनारे करे या अलग निकाल ले और फिर कढाई मे थोड़ा तेल डाले गर्म करे राई और करीपत्ते से तड़का दे और करेले की सब्जी को उसमे मिला कर भून कर राई और करीपत्ता की छौंक व दही वाले करेले बनाये रोटी पराठे व चावल के संग खाये
इरा जौहरी