लच्छा पराँठा संग झटपट वाले तरीके से बने करेले की सब्जी और पनीर लबाबदार !!!!!!
लच्छा पराँठा संग झटपट वाले तरीके से बने करेले की सब्जी और पनीर लबाबदार !!!!!!
लच्छा पराठा बनाने की विधि 🙏🙏🙏
लच्छा पराठा !!!!
हमने गेहूँ के आटे से यह पराँठा बनाया है आप चाहें तो मैदे से भी इसे बना सकते है इसको बनाना बहुत ही आसान है सबसे पहले बिल्कुल साधारण तरीके से रोटी के आटे की तरह ही आटा गूँथ ले और एक लोई ले कर रोटी की तरह पतली रोटी बेल कर उस पर पूरे मे देशी घी या जो चिकनाई आप लगाना चाहें लगाये और फिर जो स्वाद चाहे यानी कलौजी , अजवाइन , अचार का मसाला , या नमक मिर्च आदि वह बुरक कर फैला दे हमने हराधनिया काट कर फैलाया है और फिर आख़िर मे थोड़ा आटा बुरक दे फिर तेज़ छुरी से पतली पतली सांको की तरह काट ले और छुरी की ही मदरसे किनारे से उठाते हुये सब एकत्र करे और सब आपस मे लम्बाई मे ही रोल करते हुये गोलाकार करके लोई बना कर परथन लगा कर पुन: बेल कर तवे पर डाल कर हल्का सेंक कर चिकनाई लगा कर सेंके
ख़ास बात यह है कि इन पराँठों मे चिकनाई ज्यादा लगाने पर इसकी पर्ते खिल कर बढिया खुल जायेंगी
हमने हल्की व ज्यादा दोनो तरह से चिकनाई वाले पराठे बनाये हैं
इरा जौहरी
पतली रोटी की तरह बेल कर कर पूरे मे चिकनाई लगा कर आटा बुरक कर तेज़ छुरी की मदद से लम्बाई में काटे
या फिर चिकनाई लगा कर कटी हरीधनिया बुरक कर आटा बुरक कर लम्बाई मे तेज़ छुरी से काटें
तेज़ छुरी की मदद से सब किनारे से समेट कर इकट्ठा करे
लम्बाई मे सब रोल करे
मोड़ कर लोई बनायें
बेल कर गर्म तवे पर डाल कर सेंके
हल्का सेंकने के बाद चिकनाई लगा कर सेकने पर कम चिकनाई में भी पराठा बढिया सिंकता है

फटाफट बनाये झटपट विधि से अलबेले करेले
करेले काट कर नमक लगा कर कुछ समय रख कर साफ पानी से अच्छी तरह धो कर एक तरफ रख दे कुतर मे थोड़ा तेल डाले गर्म करे मेथी दाना डाले कटा प्याज डाले और उस पर करेले डाले और साथ ही नमक ,मिर्च ,हल्दी ,धनिया भी डाल काढक्कन लगा कर धीमी आँच पर पकने के लिये रख दे कुछ समय भाप मे पकाने के बाद गैस बन्द कर दे और ढक्कन खोल कर जरा सा गुड़ और हल्की सी खटाई या अमचुर भी डाल कर सब चला कर मध्यम आँच पर पका कर हल्का भून ले
नोट यह करेला कम भुना भी बढिया लगता है
इरा जौहरी
मेथी ,प्याज ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,नमक के साथ करेलों को भाप मे पकाये
गुड़ व खटाई डाले
सब चला कर पका कर भूने




