लवंगलता या लतिका
Bengali_Food
#मीठा व्यन्जन _लवंग लतिका
सबसे पहली बात लवंग लतिका बनाने के लिये मैदे में घी का मोयन इतना होना चाहिये कि मैदे मे मोयन मिलाने पर मुट्ठी मे लेने पर मैदे की मुट्ठी बँधने लगे और पानी के अलावा थोड़ा दूध भी मैदा मॉडते समय डालने से ये मुलायम व स्वादिष्ट भी बनती है
मैदा मॉड कर ढक कर रखनी चाहिये हवा लगने से ये तलते समय फट भी सकती है और तलते समय घी भी ख़राब हो जाता है अगर कभी तलते समय फट जाये तो घी को कपड़े से छान लेना चाहिये वरना बाक़ियों की रंगत ख़राब हो जायेगी
लवंग लता बनाते समय लोई की पूड़ी बेल कर बीच में कच्चा फीका खोया रख कर पान के बीड़े की तरह बनाकर ऊपर से लौंग लगा कर बन्द कर दें और फिर तल कर दो चार की चाशनी मे डाल दे
इरा जौहरी





