लहसुन मिर्च से छुकी अरहर की दाल !!!!
आज दोपहर का भोजन !!!!
लहसन मिर्च और प्याज मिर्च से छुकी अरहर कीदाल ,मसालेदार भरवा बैगन और लहसनमिर्च की भट् या ग्वार की फली गरमागरम फूली हुई रोटी , चावल चटनी और सलाद और साथ ही मुँह मे मिठास घोलने के लिये बाजार का बना खोये का पेड़ा भी है
इराजौहरी
———-
अरहर की दाल
हल्दी नमक डाल कर आधे घंटे पानी मे भीगी दाल को गला कर पकाये भीगी दाल बढिया ग़लती व स्वादिष्ट बनती है
दाल पकने पर देशी घी मे कटा प्याज अथवा लहसन भून कर साबित लालमिर्च मेभी डाल कर भून कर ऊपर से छौक लगाये या फिर लहसन प्याज एक सांथ भून कर भी डाल सकते है
लहसन मिर्च से छुकी भट् या ग्वालिन की फली !!!
फलियाँ उबाल कर छील कर किनारे से रेशे निकाल दे और गर्म तेल मे लहसन साबित मिर्च तोड़ कर भून कर फलियाँ। डाल कर चला फिराकर भूने फलिया छीलने मे समय ज्यादा लगता है इसके लिये जब समय हो आराम से उबाल कर छील कर फ्रीजर मे रख दे और जब बनाना हो फ्रीजर से निकाल कर साधारण तापमान पर ला कर झटपट पकाये
मसालेदार कलौंजी वाले लम्बे भरवाँ बैगन !!!!!
इस विधि से लम्बे व गोल तथा छोटे सा बड़े कैसे भी बैगन बनाये जा सकते है
१ अगर लम्बे बैगन बड़े आकार के हो तोबीच से दो भागो मे काट कर छोटेकर ले और बीच मे मसाला भरने के लिये चीरा लगाये इन बैंगनों के साथ बना आलू भी बहुत स्वादिष्ट लगता है अगर आलू के बड़े टुकड़े डाले तो नुकीले चाकू से पहले गोद ले फिर बनाये इससे आलू के टुकड़े जल्दी गलेंगे और मसाले का स्वाद आलू के अन्दर तक जायेगा
२ गर्म तेल मे पिसी मेथी का तड़का देकर पिसा मसाला (प्याज ,लहसन ,अदरक ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,नमक )डाल कर भूने और
३ फिर कटा टमाटर भी डाल कर भूने
४ कलौजी भी अपने स्वाद व इच्छानुसार डाले
५ सब मिला कर भूने
६ भुना मसाला बैगन के चिरे हुये हिस्से मे भर कर कटे ओर गूदे हुये आलू के टुकड़ो के साथ धीमी ऑच मे ढक कर पकाये व भूने पकने पर कटी हरी धनिया से सजाये
अरहर की दाल
हल्दी नमक डाल कर आधे घंटे पानी मे भीगी दाल को गला कर पकाये भीगी दाल बढिया ग़लती व स्वादिष्ट बनती है
दाल पकने पर देशी घी मे कटा प्याज अथवा लहसन भून कर साबित लालमिर्च मेभी डाल कर भून कर ऊपर से छौक लगाये या फिर लहसन प्याज एक सांथ भून कर भी डाल सकते हैलहसन मिर्च से छुकी भट् या ग्वालिन की फली !!!
फलियाँ उबाल कर छील कर किनारे से रेशे निकाल दे और गर्म तेल मे लहसन साबित मिर्च तोड़ कर भून कर फलियाँ। डाल कर चला फिराकर भूने फलिया छीलने मे समय ज्यादा लगता है इसके लिये जब समय हो आराम से उबाल कर छील कर फ्रीजर मे रख दे और जब बनाना हो फ्रीजर से निकाल कर साधारण तापमान पर ला कर झटपट पकाये
इरा जौहरी
———
![]()

अरहर की दाल