लहसुन मेंथी से छुका कच्चा कद्दू और मसालेदार आ़लू
लहसुन मेथी मिर्च से छुका कच्चा कद्दू और मसालेदार बैगन आलू
आज का नाश्ता बहुत ही साधारण है सब्जी और पराठा पर हमने मसालेदार बैगन को आज अलग स्टाइल से बनाया है इन सब्ज़ियों संग पराठा या पूड़ी बहुत ही अच्छी लगती है साथ मे हरीमिर्च भी हो तो क्या कहने

मसालेदार बैगन कुछ अलग अन्दाज मे !!!!!
जरा एक बार बना कर तो देखिये 😍😍
सबसे पहले गर्म तेल मे कटा अदरक लहसुन प्याज डाल कर भून कर
कटा आलू डाल कर चला फिरा कर नमक डाल कर ढक कर धीमी आँच पर गलाये
बैगन काट कर पानी मे डाले पके बीजो को निकाल दें क्यूँकि ये बीज नुक़सानदायक होते है और जब आलू गल जाये कटा बैगन डाले चला फिरा कर ढक कर पकाये और फिर पिसी मेथी मिर्च हल्दी व धनिया पाउडर मिला कर चला फिरा कर खुला ही भूने और कटी हरीधनिया व अदरक भी मिलाये
सबसे पहले गर्म तेल मे कटा अदरक लहसुन प्याज डाल कर भूने
कटा आलू डाले
चला फिरा कर नमक डाल कर ढक कर धीमी आँच पर गलाये
बैगन काट कर पानी मे डाले
पके बीजो को निकाल दें क्यूँकि ये बीज नुक़सानदायक होते है
जब आलू गल जाये
बैगन मिलाये
और फिर पिसी मेथी मिर्च हल्दी व धनिया पाउडर मिलाये
चला फिरा कर खुला ही भूने
कटी हरीधनिया व अदरक मिलाये



