वेज दम पुलाव !!!
बची हुई सब्जी से बनाये वेज दम मस्त पुलाव
वेज दम मस्त पुलाव!!!!!!
कहते है खाना फेंकना नही चाहिये हमारे पास सब्जी थोडी बची हुई थी ऐसे मे मैंने उस बची हुई सब्जी से बनाया वेज दम पुलाव
सब्जी पुरानी अन्दाज़ नया !!!!!!!!!
चावलों को बीन कर पानी मे घंटे भर के लिये भिगो दे फिर अच्छी तरह धो कर पुलाव बनाये इससे चावल खिला खिला बढिया और जल्दी बनता है
देशी घी मे भून कर पानी डाल कर पकाये नमक भी डाल दे
गोला कार मे प्याज काट कर छल्ले निकाल कर फ्राई करे
जो सब्ज़ियाँ डालनी हो वह भी फ्राई कर ले अगर सब्ज़ियाँ बची हुई ना हो तो जो सब्ज़ियाँ डालनी हो मसाले मे फ्राई कर के पका कर भून ले
पके चावलों पर सब्ज़ियाँ प्याज मिर्च सज़ा कर ढक कर कुछ समय के लिये धीमी आँच पर तवा रख कर उस पर बर्तन रख कर दम के लिये रखे सब्ज़ियों पर थोड़ा गरम मसाला भी डाले
दम लगाने से ख़ुशबू पूरे चावलों मे भर जायेगी और पुलाव दम मस्त बनेगा
इरा जौहरी




