सफरी आलू मटर !!!
आलू मटर !!!!!
लोहे की कढाई मे बनाये सूखे सफरी आलू मटर।
ये आलू पूड़ी के साथ बहुत ही अच्छे लगते है और इनको बनाना भी बहुत आसान है
इरा जौहरी
विधि
आलू साफ करके छिल्के समेत या छिल्का उतार कर छोटे टुकड़ो मे काट ले मटर छील ले
गर्म तेल मे कटा प्याज डाल कर भून कर कटा आलू डाल कर हल्दी डाले और चला फिरा कर हरी मटर डाले ऊपर से पिसी मेथी दाना नमक और हरीमिर्च डाल कर चला फिरा कर हल्का पानी डाल कर ढक कर गलाये पकाये और पकने पर साबित मिर्चें और कटी हरी धनिया डाल कर चला फिरा कर भूने कद्दू कस से कसी अदरक भी कसकर मिलाये हरीधनिया से सजाये गरमगरम पूड़ियों संग खाये
इरा जौहरी





