सफेद तिल और भुने चने की पापड़ी पट्टी!!!

सफेद तिल और भुने चने की पापड़ी पट्टी!!!
पहले जो तिल बाजार मे आते थे वो पानी से धो कर सुखाकर बनाने पड़ते थे पर अब मशीन से साफ किये हुये तिल आने लगे है जिन्हें आप एसे ही कम मेहनत मे बना ले यह बनाना भी आसान है औरल्दी बन भी जाती है आप लोग भी बना कर देखियेगा और अपने अनुभव बताइयेगा
इरा जौहरी
सफेद तिल और भुने चने की पापड़ी पट्टी !!!
तिल के बराबर से कुछ कम चीनी ले कर एक चम्मच गर्म घी मे डाल कर पिघलाये (हमने एक पाव तिल के लिये एक चम्मच घी लिया है )और चीनी पिघलने पर गैस बन्द कर के भुने तिल मिला कर अच्छी तरह चला कर चिकनाई लगी थाली या पत्थर की साफ पटिया पर डाले और हल्का ठंडा होने पर बेलन पर चिकनाई लगा कर चला दे या फिर मोटी प्लास्टिक लगा कर ऊपर से बेलन चला दे जितनी चाहे उतनी पतली बन जायेगी तरीक़ा एक यह भी हो सकता है कि तली मे कुछ भुने तिल व मेवे बिछा कर उस पर गर्म सामग्री डाल कर ठंडा होने पर ऊपर से बेलन चलाया जाये ठंडी होने पर मनचाहे आकार मे काट ले
हमारे पास कुछ भुने चने रखे थे ये हमने चाशनी मे सबसे पहले डाल कर चिकनाई लगी प्लेट मे निकाल लिये तो चने की पट्टी भी तैयार हो गयी
इरा जौहरी

कच्चे सफेद तिल भुने हुये सफेद तिल तिल के बराबर से कुछ कम चीनी ले कर एक चम्मच गर्म घी मे डाल कर पिघलाये (हमने एक पाव तिल के लिये एक चम्मच घी लिया है )और चीनी पिघलने पर गैस बन्द कर के भुने तिल मिला कर अच्छी तरह चला कर चिकनाई लगी थाली या पत्थर की साफ पटिया पर डाले और हल्का ठंडा होने पर बेलन पर चिकनाई लगा कर चला दे या फिर मोटी प्लास्टिक लगा कर ऊपर से बेलन चला दे जितनी चाहे उतनी पतली बन जायेगी तरीक़ा एक यह भी हो सकता है कि तली मे कुछ भुने तिल व मेवे बिछा कर उस पर गर्म सामग्री डाल कर ठंडा होने पर ऊपर से बेलन चलाया जाये

 

सफेद तिल व भुने चने की पापड़ी https://www.facebook.com/johri.ira/posts/835391446602635