सब्जी पराठा


# होली स्पेशल
होली के शुभ अवसर पर पेश है रंग रंगीली सब्ज़ियों संग पराठा
पिच्ची के आलू , लहसन ,मेथी ,मिर्च से छुका कद्दू और टमाटर , प्याज ,मोटी हरीमिर्च और चुकन्दर की मनभावन मिक्स सब्जी !!!
पिच्ची वाले आलू !!!!
ये आलू बहुत ही स्वादिष्ट होते है और झटपट बन भी जाते है इसको बनाने की विधि इस प्रकार है
सबसे पहले मध्यम या छोटे आकार के आलुओ को उबाल कर ठंडे करके छील कर हथेलियों के बीच मे रख कर हल्का दबा कर पिच्ची करे
कढाई मे तेल डाल कर गर्म करे कटा प्याज डाले और उस पर सभी पिच्ची किये आलू सज़ा दे और फिर उन आलुओ पर पिसी मेथी ,हल्दी ,नमक ,मिर्च डाले
व भून कर ऊपर से हराधनिया और कद्दूकस से कसी अदरक से सजाये
इरा जौहरी
लहसन मेथी मिर्च का कद्दू !!!!
बिना मसाले का कद्दू पराठे के साथ खाने मे बहुत ही अच्छा लगता है इसको बनाने की विधि इस प्रकार है
इसको बनाने के लिये सबसे पहले कच्चा कद्दू ले छिल्के समेत टुकड़ो मे काट ले कढाई मे गर्म तेल मे मेथी का तड़का दे कर कटा लहसुन डाल कर भून कर कुटी लालमिर्च डाले और कटा कद्दू डाल कर चला फिरा कर नमक डाल कर ढक कर धीमी आँच पर पकाये गलाये व पकने पर हल्की खटाई मिला कर हल्का भून ले
इरा जौहरी
टमाटर , प्याज ,मोटी हरीमिर्च और चुकन्दर की मनभावन मिक्स सब्जी !!!
इस सब्जी को बनाने के लिये प्याज , मोटी मिर्च , टमाटर को मोटे टुकड़ो मे काट ले चुकन्दर को पतले टुकड़ो मे काटे मेंथी दाने से तड़का दे कर कटा प्याज डाले हल्दी मिर्च डाल कर चलाये फिराये सबको हल्का भूने कटी मोटी मिर्च मिला कर कटा चुकन्दर भी मिलाये और चला फिरा कर कटे टमाटर भी डाल कर चला फिरा कर कुछ समय ढक कर नमक मिला कर फिर खुली ही तेज़ आँच पर भून कर पकाकर कटी हरीधनिया पत्ती से सजाये
इरा जौहरी


