सूजी दही टमाटर के सैन्डविच
सूजी दही टमाटर के सैंडविच संग पुदीना की खुशबू वाला मट्ठा !!!
सूजी दही टमाटर के सैंडविच !!!
तवे पर जरा से गर्म तेल मे राई का तड़का दे कर कटा प्याज व हरीमिर्च डाले चला फिरा कर हल्का फ्राई करके कटा टमाटर डाले और फिर सबको हल्का फ्राई करके तवे पर ही किनारे कर ले अब बीच के पचे तेल मे सूजी डाल कर हल्की भून ले और फिर उसमे सूजी की मात्रा से डेढ़ गुना दही डाल कर चला फिरा कर पका कर किनारे की हुई सभी सामग्री मिला कर भून कर कसूरी मेथी ( हमने घर मे ही हरी मेथी सुखा कर पाउडर बना कर रख लिया है ) डाल कर भून व पका कर भरावन सामग्री तैयार करे और ब्रेड पीस पर एक तरफ देशी घी की चिकनाई लगा कर दूसरी तरफ भरावन सामग्री रख कर ऊपर से दूसरा ब्रेडपीस रख कर तवे पर मध्यम आँच पर सेक कर स्वादिष्ट सैन्डविच बनाये
इरा जौहरी





उड़द की दाल की पकौड़ी !!!!!
पाँच छ: घंटे पानी मे भीगी घुली उड़द की दाल को हीँग अदरक हरीमिर्च डाल कर गाढी गाढी पीस ले
और नमक डाल कर अच्छी तरह फेंट कर गर्म तेल मे तल कर पकौड़ियाँ बनाये
तली हुयी पकौड़ियों को नमक मिले पानी मे डाल कर कुछ देर रख कर फुलाये
और
पानी की पकौड़ी के लिये पकौड़ियों को पानी मे ही

