सेब के अनारी मालपुये !!
रक्षाबन्धन स्पेशल!!!
सेब के अनारी मालपुये
राखी के फूल के आकार में काटनें के लिये सेब को बीचों बीच से दो भागों मे गोलाई मे काट कर उस पर मनचाही आकृति बना कर गोलाई से काट ले ।
मालपुआ बनाने के लिये एक तरफ चीनी मे पानी मिला कर पका कर हल्की गाढी यानी दो तार की चाशनी बनाये
दूसरी तरफ मैदे मे पानी मिला कर गाढा घोल तैयार करें ।सेब के एक गोल टुकड़े के लिये आधा चाय की चम्मच मैदा की आवश्यकता पड़ेगी
तवे पर थोड़ी चिकनाई डाले और सेब के टुकड़े को मैदे मे डुबो कर हल्की गर्म चिकनाई में ही डाल कर धीमी आँच पर तलें ।
तैयार चाशनी मे थोड़ा अनार का रस मिलाये व पकने पर चार चममच चीनी पर एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पका कर उतार ले नींबू का रस आपसे उतारने के पाँच मिनट पहले ही मिलाये ।
सेब के सुनहरे सिके मालपुओं को अनार के रस वाली चाशनी में डुबो दे । उलट पलट कर दे। इसे गर्म व ठंडा दोनो ही तरह से खाया जा सकता है।
इरा जौहरी


रक्षाबन्धन स्पेशल!!!
सेब के अनारी मालपुये
24/8/2018




