सोंठ का हरीरा
सोंठ , हरीरा !!!
आज कल बाजार मे अदरक खूब आ रही है ताज़ी अदरक से बनाया यह हरीरा
रोज़मर्रा मे पीने के लिये विना मेवे से बनाया है इसमे खजूर भी पीस कर मिलाये है जिससे डायबटीज़ वाले भी इससे स्वास्थ्य लाभ ले सके हरीरा का सेवन करने से सर्दी दूर रहती है और खजूर का सेवन करने से जोड़ो के दर्द मे राहत मिलती है
इरा जौहरी
=======
विधि
अदरक को महीन महीन पीस ले
खजूर के बीच की गुठली निकाल कर पानी मे भिगो कर फुला कर पीस ले
देशी घी मे पिसी अदरक डाल कर भून कर पानी डालकर पका कर पिसा खजूर व गुड़ स्वादानुसार मिलाये व पकाये
यह पका कर महीने भर या और ज्यादा भी समय तक फ्रिज मे रखा जा सकता है जब पीना हो गरम करके पिये



