स्नैक्स !!!! सूजी की फली और बड़े
सूजी के बड़े व फलियाँ !!!!!!
हमने यह पहली बार बनाई है कुछ नया करने का मन किया तो दही और दूध दोनो मे सूजी मिला कर यह प्रयोग किया दोनो का स्वाद कुछ अलग आया आप भी आज़मा कर देखियेगा
सूजी ( रवा ) की फली और बड़े !!!!!
हमने दो कटोरियों मे अलग अलग दूध और दही लिया दोनो मे अलग अलग सूजी भी मिलायी नमक ,लाल व काली मिर्च और पिसा लहसुन ,अदरक ,प्याज डाल कर गाढा घोल बना कर हरीधनिया हरीमिर्च मिला कर करीब आधे धंटे के लिये के लिये थाली मे चिकनाई लगा कर सब अलग अलग फैला कर ढककर रख दे और जब यह फूल कर गाढा हो जाये और फिर पतली फली की तरह काट कर या हथेली मे पानी लगा कर गोल बड़े की तरह बना कर बीच मे पानी से भीगी ऊँगली से छेद बना कर भरे घी मे सुनहरा तले भरे घी मे सुनहरा तले
इसको चटनी और सॉस के साथ अपने स्वादानुसार मजे लेकर खाये
इरा जौहरी


हमने दो कटोरियों मे अलग अलग दूध और दही लिया दोनो मे अलग अलग नमक ,लाल व काली मिर्च और डाल कर

सूजी मिलाने के साथ पिसा लहसन प्याज अदरक मिलाये

कटा हरीधनिया व स्वादानुसार हरीमिर्च मिलाये

चिकनाई लगी थाली मे दोनो को अलग अलग फैला कर फूलने के लिये ढक कर करीब आधे घंटे के लिये रख दे यह फूल कर गाढा हो जायेगा

और फिर पतली फली की तरह काट कर या हथेली मे पानी लगा कर गोल बड़े की तरह बना कर बीच मे पानी से भीगी ऊँगली से छेद बना कर

भरे घी मे सुनहरा तले




