हरी धनिया ,लहसुन , हरीमिर्च !!!!
हरा धनिया !!!!!
हरीधनिया स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक होती है यह हृ्दय के लिये तो लाभकारी होती ही है इसके बीज यानी सूखा धनिया थायराइड के लिये भी लाभकारी होता है और तो और इसी फेसबुक पर कहीँ पढ़ा था कि हराधनिया पीस कर सिर पर लगाने से बालों का झड़ना रुक जाता है
लहसन !!!!
बहुतसे लोग लहसन की महक के कारण इसका सेवन नही कर पाते है जबकि लहसन भी बहुत गुणकारी होता है यह कोलोस्ट्राल घटाता है और जाड़े के मौसम मे ठंड से होने वाले रोगो से बचाव करता है
हरीमिर्च !!!!
हरी मिर्च मे भी बड़े गुण होते है उल्टी आने पर यदि हरीमिर्च का बीज ज़ुबान पर रख दिया जाये तो उल्टी रुक जाती है
ये तो हमे जो मालुम था बता दिया आप लोगो को जो जानकारी हो इस पोस्ट के ज़रिये सभी को अवश्य दे
इन तीनों गुणकारी चीज़ों को मिला कर पीस कर बनाये लहसन का नमक व चटनी तथा विभिन्न स्वाद पाने के लिये इसमे नींबू का रस , अमचुर या खटाई , करीपत्ता , नारियल , भुना चना , फ्राई की हुई उड़द की दाल व मूँगफली आदि मिलाये
लहसन का नमक व चटनी !!!
हराधनिया लहसन नमक मिर्च मिला कर पीस कर धनिये का नमक बनाये
नमक मे मिर्च व नमक की मात्रा ज्यादा होगी जबकि चटनी मे हरीधनिया की
हरी धनिया को धो कर काट कर खुला ही फ्रिज मे रखे और दो दिन तक आराम से जब जिसमें डालना हो फटाफट निकाले व डाले
इरा जौहरी







