अण्डा ,मटर भरा भरवाँ टमाटर !!!!!!
अण्डा ,मटर भरा भरवाँ टमाटर
भरवाँटमाटर या आलू भरी टमाटर की टिक्की बनाते समय ख्याल आया कि क्यों ना एक बार कुछ इस तरह से अण्डा टमाटर मे भर कर बनाया जाये तो आज जब बेटे ने अण्डे की सब्जी बनाने की फ़रमाइश की तो मुझे अपनी कल्पना को पंख देने का मौक़ा मिल ही गया और जो बन कर तैयार हुआ वह आपके सामने है हमारे घर मे तो यह सब्जी सबको पसन्द आई अब आप लोग भी अपनी राय दीजियेगा
सबसे पहले अण्डा फोड़ कर उसमे नमक मिर्च हरीधनिया मिला कर फेट ले टमाटर की टोपी ऊपर से काट कर बीच से गूदा निकाल कर बाहर कर ले गर्म तेल मे जीरे से तड़का दे कर (कटा या पिसा प्याज, लहसुन, अदरक )और हल्दी ,धनिया ,गरममसाला व नमक डाल कर भून कर बीच से निकला टमाटर का रस व गूदा डाल कर भून कर हरीमटर के दाने मिला कर भूने और फिर बीच मे टमाटर के कटोरे रख कर उनमे फिंटा हुआ अण्डा भर दे बाकी मटर पर डाल दे ढक कर कुछ समय धीमी आँच पर पकाये सही तरह से पकने पर पके हुये भरवाँ टमाटर को आहिस्ता से बाहर निकाल कर सब्जी को अच्छी तरह चला फिरा कर भून ले सूखी खाना चाहे तो सूखी खाये टमाटर को छूकर देख ले अगर वह नीचे से मुलायम है तो अन्दर से पका नहीं होगा उसे कुछ समय और पकाये या फिर बीच से काट कर गर्म ख़ाली कढाई पर कुछ इस तरह से पकाये रसीला बनाने के लिये गरम पानी मिला कर रसा लगा कर कुछ समय पका रझा कर सब्जी बनाये और ऊपर से थोड़ा गरममसाला बुरक कर कटा हराधनिया मिलाये
इरा जौहरी
सबसे पहले अण्डा फोड़ कर उसमे नमक मिर्च हरीधनिया मिला कर फेट ले
टमाटर की टोपी ऊपर से काट कर बीच से गूदा निकाल कर बाहर कर ले
गर्म तेल मे जीरे से तड़का दे कर (कटा या पिसा प्याज, लहसुन, अदरक )और हल्दी ,धनिया ,गरममसाला व नमक डाल कर भून कर बीच से निकला टमाटर का रस व गूदा डाल कर भून कर हरीमटर के दाने मिला कर भूने और फिर बीच मे टमाटर के कटोरे रख कर उनमे फिंटा हुआ अण्डा भर दे बाकी मटर पर डाल दे
सही तरह से पकने पर पके हुये भरवाँ टमाटर को आहिस्ता से बाहर निकाल कर सब्जी को अच्छी तरह चला फिरा कर भून ले
सूखी खाना चाहे तो सूखी खाये
रसीला बनाने के लिये गरम पानी मिला कर रसा लगा कर कुछ समय पका रझा कर सब्जी बनाये और ऊपर से थोड़ा गरममसाला बुरक कर कटा हराधनिया मिलाये
टमाटर को छूकर देख ले अगर वह नीचे से मुलायम है तो अन्दर से पका नहीं होगा उसे कुछ समय और पकाये या फिर बीच से काट कर गर्म ख़ाली कढाई पर कुछ इस तरह से पकाये
अन्दर से भी अण्डा भरा पका टमाटर

अण्डा ,मटर भरा भरवाँ टमाटर
८/१/२०१८


