अनरसे !!!! सावन की चावल के आटे से बनी पारम्परिक मिठाई

अनरसे !!!!!
चावल के आटे से से बने तिल लगे मीठे अनरसे !!!!
बारिश के शुरू होते ही अनरसे बनने की शुरुआत हो जाती है
सीतापुर के हरिराम के द्वारा बनाये गये गरमागरम अनरसे आज आप लोगो के लिये लेकर हम आये है
लीजिये हम पता करके अनरसे बनाने की विधि भी आपके लिये ले कर के आये है
अनरसे !!!!!!!
एक कटोरी चावल के आटे मे एक तिहाई पिसी चीनी मिला कर दूध या पानी डाल कर मुलायम आटा मॉड कर दस मिनट के लिये गीले मुलायम कपड़े से ढक कर रख दे फिर छोटी छोटी गोलियाँ बना कर थाली पर थोड़े सफेद तिलों पर रख कर हल्के हाथो से थाली हिला दे जिससे तिल गोलियोंके चारों तरफ चिपक जाये और फिर इनको मध्यम ऑच पर भरे घी मे तल ले
इरा जौहरी