अरबी के पत्तों की पकौड़ी मुठिया , रोल्स और पतोड़े

अरबी के पत्तो की पकौड़ी मुठिया और रोल्स !!!!!!
सब एक बार मे एक साथ एक ही मेहनत से तैयार हो गये
अरबी के पत्तों का नया अंदाज 😍😍😍

इरा जौहरी

 

अरबी के पत्तो की पकौड़ी मुठिया और रोल्स !!!!!!
सब एक बार मे एक साथ एक ही मेहनत से तैयार हो गये
अरबी के पत्तों का नया अंदाज 😍😍😍😍

इरा जौहरी
इस बार जब बाजार से अरबी के पत्ते घर लाये तो सोंचा कुछ अलग तरह से बनाये फिर अपनी सासूमाँ का तरीक़ा याद आया इस विधि से बनाने पर बेसन भी कम लगता है और स्वादिष्ट तो बनते ही हैं तो सबसे पहले पत्तो को डन्ठल सहित साफ करके महीन महीन काट ले चाहे तो डन्ठलों को छील साफ करके अलग सब्जी बनाये और फिर कटी सामग्री में अन्दाज से इतना बेसन डाले जितने मे सब आसानी से मिल जाये साथ ही नमक ,मिर्च ,कटा प्याज ,लहसन ,हल्दी ,धनिया ,गरममसाला और हीँग डाल कर सब आपस मे मिलाये और पानी के हल्के छिट्टे दे कर सबको आपस मे बाँध कर मुठ्ठी मे दबा कर मुठिया और लम्बे रोल बनाये और थोड़ी सी सामग्री बचा कर उसमे थोड़ा सा बेसन और गाढा घोल कर पत्तों को मिला कर या छोटे साबित पत्तो को डुबो कर पकौड़ी बनाये
कढाई से तेल निकाल कर ख़ाली करे रोल्स और मुठिया के डूबने लायक पानी डाले थोड़ी खटाई भी डाल दे और उसमे मुठिया व रोल्स डाल कर पानी सूखने तक ढक कर पकाये और फिर पिसा मसाला( प्याज ,लहसन ,अदरक ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च, नमक ,गरममसाला )भून कर रसा लगा कर मुठिया डाल कर रझा कर सब्जी बनाये
इरा जौहरी