अरहर की दाल कुछ अलग स्वाद मे
नये ज़ायक़े वाली अरहर की मज़ेदार दाल !!!!
अरहर की दाल तो हम लोग रोज ही खाते है आज मैने दक्षिण भारतीय व्यनजन रसम के स्टाइल मे। कुछ अपने भी स्टाइल का तड़का लगाते हुये यह दाल मज़ेदार बनाई है जिसको खा कर वाक़ई मे मजा आगया
सबसे पहले दाल को दोघंटे के लिये भिगो दी जिससे वह अच्छी तरह फूल गयी भिगोने का समय आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है
अब कढाई या पैन या कुकर मे ही देशी घी गर्म करे जीरा राई का तड़का मार कर कच्चा प्याज लहसुन व साबित लालमिर्च तोड़ कर डाले व भूने और फिर कटा टमाटर व अरहर की दाल डाले
हल्दी व नमक डाल कर सब अच्छी तरह भून कर पानी डाल कर पकाये गलाये तथा रझाये और दाल रझने पर नीबू का रस मिलाये व हरी धनिया से सजाये
इरा जौहरी






