आम का मुरब्बा
कच्चे आम से बनाये स्वादिष्ट मुरब्बा !!!!
कच्चा आम छील कर काँटे (फ़ॉक) से गोद कर पतले टुकड़ो मे काट कर गुठली निकाल कर चूने या फिटकरी के पानी मे घंटा भर डुबो कर अच्छी तरह धो कर डेढगुना चीनी मिला कर आठ दस घंटे के लिये रख दे आम पानी छोड़ देगा तब चाशनी से आम निकाल कर चाशनी गाढी करके ( जब चाशनी मे सफ़ेद बड़े बड़े बुलबुले आने लगे चाशनी गाढी समझना चाहिये तब ) उसमे आम डाल कर कुछ समय पका कर गैस बन्द कर दे चाहे तो केसर , पिसी इलाइची , पोदीना भी मिलाये मैने पहली बार बनाया है पर स्वाद अच्छा आया है
इरा जौहरी



