आलू के फ़िंगर चिप्स
आलू के फ़िंगर चिप्स
फिंगर चिप्स बनाते समय आलू के कच्चे चिप्स को कसने के बाद पानी से निकाल कर मोटे कपड़े पर फैला कर हल्का पाणी सूखने पर भरे घी मे तले
बना कर सुखा कर रखने वाले चिप्स की विधि
आजकल बाजार मे आलू बहुतायत मे आ रहे है धूप भी खिली हुई है शिवरात्रि का पर्व आने वाला है तो व्रत मे खाने के लिये सेंधा नमक डाल कर चिप्स बना लिये जो धूप मे सुखा कर डिब्बे मे बन्द करके रख देंगे ओर त्योहार पर फलाहार करते समय मजे से खायेंगे
इरा जौहरी
Ira Johri कच्चे आलू के जालीदार चिप्स
चिप्स बनाने के लिये एक आकार के आलू छाँट लीजिये अगर आकार मे बड़े चिप्स बनाने हो तो बेड़ा आलू रख कर चिप्स बनाइये और अगर छोटा बनाना चाहे तो खडा रख कर चिप्स बनाइये
चिप्स बनाते समय बर्तन मे पानी रखे इससे चिप्स काले नही पड़ते सारे चिप्स बनाने के बाद अलग अलग कम से कम दो बार पानी भरे बर्तन मे उन चिप्सो को डाल कर निकाल ले
आधा पानी भरे भगौने मे जब पानी उबलने लगे ये चिप्स पानी से निकाल कर डाल दे और जब उबाल आने लगे तभी गैस बन्द कर दे और कुछ समय गर्म गैस पर ही रहने दे
ध्यान रहे चिप्स कच्चा भी नही रहना चाहिये और ज़्यादा गलना भी नही क्योंकि कच्चा रहने से काले पड़ जाते है और ज़्यादा पकाने से घुल जाते है
अब पुन: सभी चिप्सो को चलनी मे निकाल कर ठंडा सादा पानी ऊपर से डाल दे इससे चिप्स टूटेंगे नही और आराम से एक एक चिप्स अलग अलग प्लास्टिक पर धूप मे फैला दे जो अपने आप सूख जायेगे एक दिन और उन्हें धूप दिखा कर हवाबन्द डिब्बे मे बन्द करके रख ले साल भर जब मन हो फ्राई करके नमक मिर्च चाटमसाला डाल कर खाइये










