आलू मखाना शिमलामिर्च की रसीली सब्जी
आलू मखाना शिमलामिर्च की सब्जी
यह सब्जी बनाते समय हमने सोचा क्यों ना फिर से वीडियो बनाया जाये बड़े मन से बनाया भी था पर बीच मे ही अपने आप आधे अधूरे मे बन्द हो गया कोई बात नही जितना वीडियो बना है उतना वीडियो देखिये बाकी हम लिख कर बता दे रहे है
वीडीओ मे सब समा जाये इसके लिये हमने आलू के कटे टुकड़ो को हल्की चिकनाई मे पहले ही भून लिया था और फिर ख़ाली कढाई मे मखाना डाल कर भून लिया अब कढाई मे थोड़ा तेल डाल कर कटा प्याज डाल कर हल्का भून कर साबित प्याज की गाँठे भी डाल दी और फिर हल्का भुनने पर कटा टमाटर, घर की ही बनी टमाटर प्यूरी व कटी शिमला मिर्च डाल कर चला फिरा कर हल्दी धनिया मिर्चनमक डाल कर थोड़ा चला फिरा कर जरा सा पानी डाले जिससे मसाला पक जाये और फिर आलू व मखाना मिला कर थोड़ा पानी भी डाल कर ढक कर धीमी आँच पर पकाये और पकाते समय तश्तरी पर थोड़ा पानी रखे जिससे चिकनाई भाप बन कर ना उड़े सब्जी के गलने पर गरम पानी डाल कर जरूरत के अनुसार शोरबा या रसा लगा कर रझाये और पकने पर ऊपर से गर्म मसाला बुरक कर हरी धनिया से सजाये
इरा जौहरी






