आलू मटर टमाटर की रसीली सब्जी व भरवाँ गोल बैगन !!!
आज एक सा मसाला तैयार करके दो सब्ज़ियाँ तैयार की
कुछ सब्ज़ियों के मसाले एक साथ तैयार करके कम समय मे झटपट एक से ज्यादा सब्जी तैयार की जा सकती है आज मै दिन भर बहुत व्यस्त रही और कल भी रहना है तो हमने गर्म तेल मे जीरे से तड़का देकर कटा प्याज लहसुन और अदरक भून कर कटा टमाटर भी डाल कर भूने और हल्दी ,धनिया ,नमक ,मिर्च भी मिला कर सब भून कर छोटों मोटे गोल बैगन मे चीरा लगा कर भर कर रख दिये और बचे मसाले मे हरी मटर व आलू भून कर रसा लगा कर सब्जी तैयार कर ली
अगर बाजार से मटर लाने पर स्वाद नही आ रहा हो तो मटर ख़रीदते समय ध्यान रखे कि जो मटर पानी से भीगी ना हो और हरी हो उसी मटर के दाने मिठास युक्त होते है और उनकी सब्जी स्वादिष्ट बनती है ओवर बैगन मे भी वही बात जो बैगन हल्के बैंगनी रंग क होता है और देखने मे चमकदार बैंगनी रंगत वाला नही होता है वह बिना रासायनिक खाद वाला होता है और वह बाजार मे सस्ता भी मिलता है और स्वादिष्ट भी बनता है


झटपट बनाये भरवाँ बैगन !!!!!
आज मुझे सुबह जल्दी ही यह सब्जी बनानी थी तो रात मे ही बनाने की तैयारी कर ली थी और सुबह झटपट धीमी आँच पर कुकर मे पका कर तैयार कर लिया भाप मे पके हुये ये भरवाँ बैगन बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं चाहें तो आप इन्हे कुकर की जगह माइक्रोवेव मे भी तैयार कर सकते हैं
समय कम था तो विस्तार से फोटो नहीं खीच पाये तो बस इतना ही
इरा जौहरी
विधि
गर्म तेल मे कटा प्याज ,लहसुन ,अदरक भून कर कटा टमाटर भी डाल कर भूने हल्दी धनिया मिर्च नमक भी डाल कर भून कर मसाला तैयार कर ले आप चाहें तो स्वादानुसार कलौंजी भी डाल सकते है
अब छोटे गोल बैंगन ले कर पूँछ के चारो तरफ के निकले हुये हरे भाग को साफ करके निकाल दे डंडी या पूँ छ को लगा रहने दे दूसरी तरफ चाकू से लम्बाई मे चार भागो मे बाँटते हुये इस तरह काटें कि पूँछ की तरफ सब जुड़ा रहे और बैगन को पानी में डाल दे
अब भुने मसाले को कटे भाग की तरफ से बैगन मे भर कर रख दे और कुकर की तली मे हल्की सी चिकनाई डाल कर गर्म करके सभी बैगन सज़ा दे पिसी मेथी या कसूरी मेथी डालना चाहे तो वह भी डाल सकते हैं
अब कुकर मे ढक्कन लगा दे भाप बनने पर आँच धीमी कर दें और थोड़ी देर मे बन्द ढक्कन को अपनें आप खुलने दे ढक्कन खुलने पर आप पायेंगे कि बैगन ने पानी छोड़ दिया है अब चाहे कढाई मे या। कुकर मे ही धीमी आँच पर वह पानी सुखा कर कटी हरीधनिया से सज़ा कर भरवाँ बैगन बनाये गरम या ठंडी पूड़ी के साथ आनन्द उठाये
इरा जौहरी


सम्बन्धित पोस्ट
भरवाँ गोल बैगन
२०/३/२०१८
मटर आलू टमाटर की रसीली सब्जी



