ईजी़ पीजी़ टमाटरी पुलाव !!!
ईज़ी पीज़ी झटपट बने टेस्टी टमाटर पुलाव !!!!!!
पुलाव के साथ पेश है घर का बना पके टमाटर का सॉस और कच्चे टमाटर की खट्टी चटनी !!!!!!
मुझे जितना नमकीन भोजन पसन्द है उतना ही मीठा भी ऊपर वाले की कृपा से डायबटीज़ नही है तो मै मीठे और नमकीन दोनो स्वादों का एक साथ आनन्द लेना पसन्द करती हूँ
इरा जौहरी
टमाटर पुलाव बनाने की विधि
सबसे पहले चूल्हे पर चावलो को बीन धो कर पकने के लिये रख दे जितनी देर मे वो पकता है अलग कढाई या बड़े तवे पर चिकनाई डाल कर कटा प्याज भून कर कटा टमाटर डाले व भून कर नमक मिर्च मिलाये अबतक चावल भी लगभग पक गये होगे तो चावलो को भगौने से निकाल कर इसमे मिलाये व चला फिरा कर ढक दे यदि मीठे चावल भी खाने हो तो जितने खाने हो सादे चावल निकाल कर कटोरी मे करके इसी पुलाव पर बीच मे रख कर साथ मे ही ढक कर पूरी तरह धीमी आँच पर कुछ समय रख कर पका ले मीठे चावलो के लिये सादे चावलों पर थोड़ा देशी घी या मलाई डाल कर मनचाही मिठास मिला कर टमाटरी चावलो के साथ स्वाद ले कर खाये
इरा जौहरी


सबसे पहले चिकनाई मे कटा प्याज भूने कुटी लालमिर्च डाल कर

- सब भुनने पर कटा टमाटर मिला कर भूने

फिर पके चावलो को मिलाये

- सब मिला कर भूने

- और ढक कर पकाये


- सादे चावलो मे देशी घी और मनचाही मिठास मिला कर मीठे चावल बनाये

- टमाटरी पुलाव और मीठे चावलो का एक साथ आनन्द उठाये




