उड़द की दाल की दही गुझिया
उड़द की दाल के बड़े व मेवा भरी गुझिया !!!!
हमारे यहाँ जितने भी त्योहार होते है सभी मे व्यन्जनो की भरमार होती है और कुछ तो पारम्परिक रूप से बनते ही है दही बड़े या दही गुझिया भी उनमे से एक है कल दिन मे बना लिये ओर जो रात मे खाने है उन्हें पानी मे भिगो दिया और बचे हुए को हवाबन्द डिब्बे मे करके फ्रिज मे रख दिया वैसे ये गरमगरम भी खाने मे बहुत अच्छे लगते है
इरा जौहरी
=======
बड़े व गुझिया बनाने के लिये सबसे पहले उड़द की दाल पाँच छ: घंटे पानी मे भिगो कर कम से कम पानी मे हींग मिर्च डाल कर पीस ले और पीसने के बाद अच्छी तरह फेट ले अब एक गीले कपड़े पर या प्लास्टिक पर जितनी बड़ी गुझिया या बड़े बनाने हो दाल को रख कर पानी की उँगलियों से गोल फैलाये और बड़े के लिये छेद बनाये तथा गुझिया कि लिये कटे मेवे हरी धनिया के साथ बीच मे रख कर मोड़ कर चपटी करछुली पर पानी लगा कर आहिस्ता से उठा कर गर्म तेल मे डाल कर तल ले और फिर जितनी ज़रूरत हो सादे पानी मे भिगो कर फुला कर हल्के हाथो से पानी निचोड़ कर फेंटे हुये गाढ़े दही मे डाल कर नमक मिर्च भुणा पिसा जीरा डाल कर चटनी के साथ पेश करे गुझिया के भरावन मे काजू बादाम के साख किशमिश रखे यह बहुत अच्छी लगती है और यदि मीठे बड़े या गुझिया पसन्द हो तो दही मे मनचाही मिठास मिलाये
इरा जौहरी




