उत्तपम् !!!! मक्का ,टमाटर ,प्याज ,बन्दगोभी डाल कर बनाया
रविवारीय ख़ास व्यन्जन !!!!
उत्तपम् !!!!!!
बनाने मे आसान और खाने मे सबका मनपसन्द
यानी बनानेवाला भी खुश और खानेवाला भी
और अगर घर मे ज़्यादा उत्तपम एक साथ बनाने हो तो बनाते समय ही एक तरफ़ सेक कर कई उत्तपम रख ले और फटाफट दोनो तरफ़ सेक कर बाद मे देती जाये
फ़ौरन ही करने पर जल्दी बन भी जायेगे और स्वाद मे भी अन्तर नही आयेगा
आधा किलो सूजी मे दो सौ ग्राम दही ( दही की मात्रा स्वादानुसार कम ज़्यादा हो सकती है ) मिला कर राई करीपत्ता और मिर्च का छौक लगाये मनपसन्द सब्ज़ियाँ काट ले
पानी व नमक डाल कर सूजी का पकौड़ी जैसा घोल बनाये एक चम्मच ईंनो पाउडर मिलाये चमचे से चिकनाई लगे तवे पर घोल फैला कर उसपर अपनी इच्छानुसार सब्ज़ियाँ फैलाये और धीमी ऑच पर ढक कर पकाये पकने पर चिकनाई लगा कर पलट कर सेके


