उत्तर भारतीय दोपहर का सम्पूर्ण भोजन !!! full meal
आज दोपहर का भोजन
रोज एक सी सादी दाल खाते हुये ऊब गये थे तो जायका बदलने के लिये बनायी बड़ी लौकी व प्याज की साबुत गाँठों वाली चने की मसालेदार दाल , चौरीठा केला व बिना मसाले के कुन्दरू की सब्जी , गरमफूली हुई रोटी के साथ लहसुन हरीमिर्च का नमक है साथ मे नीबू भी है जिसे नमक पर डाल कर चटनी का मजा लीजिये और फूटे हुये प्याज का भी भोजन के साथ लुफ़्त उठाइये हरीमिर्च का भी मजा लीजिये और दही मन हो वैसे खाइये हम तो भोजन के पश्चात कुछ मीठा खाना पसन्द करते है तो मीठे दहीचावल भी मुँह मीठा करने के लिये है
इरा जौहरी
बड़ी लौकी व प्याज की साबुत गाँठों वाली चने की मसालेदार दाल !!!!
विधि
इस दाल को बनाने के लिये चने की दाल को बनाने से पूर्व करीब घंटा भर पानी मे भिगो दे जिससे वह कम समय मे आसानी से बढिया गल जाये
लौकी को छील कर बड़े मोटे टुकड़ो मे काट ले कुछ प्याज की छोटी छोटी गाँठों को छील ले कुछ लहसुन की पुरियों को भी छील ले
अब कुकर मे थोड़ा सा तेल डाले गर्म करे हीग जीरे से तड़का दे कर साबित लालमिर्च डाले और कटा लहसुन डाल कर भून कर बड़ियो को डाले हमने घर की बनी उड़द की दाल से बनी बड़ियो का प्रयोग किया है आप बाजार वाली भी प्रयोग मे ला सकती है
बड़ियाँ भूनने के बाद लौकी व प्याज की गाँठे डाले थोड़ा चला फिरा कर नमक हल्दी धनिया और गरममसाला डाले और सब चला फिरा कर चने की भीगी दाल धो कर डाले और सब भून कर पानी डाल कर पकाये
हमने साथ मे चावल भी पका लिये है तो एक कटोरे मे चावलो को धो कर पानी के साथ ढक कर रखा है कुकर मे सीटी आने पर या पहले ही गैस धीमी करके कुछ समय भाप मे सब पकाये इससे कम गैस मे ही भोजन बढिया पक जाता है
नोट
भोजन कई सीटी लगाने से जल्दी नही पकता है बल्कि कुकर के अन्दर बनने वाली भाप मे पकता है इसलिये गैस की आँच धीमी करके हमेशा कुछ समय अनाज को पकाये जल्दी और कम गैस खर्च होगी
इरा जौहरी
लहसुन मिर्च का बिना मसाले का कुन्दरू !!!!
मुलायम हरे कुन्दरू को काट कर गर्म तेल मे लहसुन भून कर छौंके और थोड़ीभुनी पिसी मेथी व नमक डाल कर चला फिरा कर ढक कर धीमी आँच पर पकाये व भून कर सब्जी बनाये
इरा जौहरी
चौरीठा केला !!!!
कच्चे केले को छील कर मनपसन्द टुकड़ो मे काट कर पानी मे डाल दे
गर्म तेल मे मेथी का तड़का दे कर कटा प्याज डाल कर हल्का भूने और उस पर केले के कटे टुकडो को डाल कर उसपर हल्दी धनिया मिर्च नमक डाले और हल्का सा पानी भी डाल कर ढक कर एसे ही धीमी आँच पर कुछ समय पकाये थोड़ी ही देर मे केला गल जायेगा अब उसको चला फिरा कर चावल का आटा भी मिला कर भून कर चौरीठा केला बनाये
नोट सब्जी भूनते समय थोड़ा पानी भी डाले इससे चावल फूल भी जायेगा और पक भी जायेगा यह सब्जी चिकनाई ज्यादा लेती है और कम चिकनाई मे बनाने पर थोड़ा पानी बढा दे तो अच्छी लगेगी
इरा जौहरी













