ऑवले का मुरब्बा
ऑवले का मुरब्बा
स्वादिष्ट भी और स्वास्थ्यवर्धक भी
इरा जौहरी
ऑवले का मुरब्बा
मुरब्बा बनाने के लिये आवश्यकता है फल चीनी नींबू का रस या साइट्रिक एसिड चूना अथवा फिटकरी की
दाग रहित बढिया ऑवले ले कर काटे से अच्छी तरह गोदकर पानी भरे बर्तन मे डाल दे ध्यान रहे बर्तन लोहे का नही होना चाहिये अगर फ़ौरन नही गोद पा रहे है तब भी सब ऑवले पानी मे डाल दे पानी मे ज़रा सी फिटकरी अथवा खाने वाला चूना भी डाल दे
एक दिन चूना अथवा फिटकरी के पानी मे पड़ा रहने दे
मुरब्बा बनाने से पहले अच्छी तरह तीन चार बार पानी से अच्छी तरह धो ले
अब अल्मुनियम के भोगने मे पानी उबलने के लिये रखे उबलते पानी मे गोदे गये ऑवले डाल कर उबाल आने पर गैस बन्द कर दे
थोड़ी देर बाद चलनी पर सब निकाल ले
पानी फेंक दे
अब अल्मुनियम केदारी भोगने मे पहले उबले ऑवले रखे
ऑवले की डेढ़ गुना चीनी ऑवले पर डाल दे ६-७ घन्टे के लिये ऐसे ही छोड़ दे ६-७ घन्टे बाद ऑवला पानी छोड़ देगा बर्तन से ऑवले निकाल कर उस पानी को पकाये जब चीनी घुल जाये उसमें। उबले पके ऑवले भी डाल दे जब फिर से उबाल आने लगे १ किलो ऑवले पर एक चाय का चम्मच साइट्रिक एसिड या ४ नींबू का रस डाले
नींबू का रस डालने के बाद ज़्यादा देर नही पकाना चाहिये वरना मुरब्बा लाल हो जाता है
ठंडा होने पर जार मे बन्द कर के रख दे
इरा जौहरी

ऑवले गोंद कर फिटकरी या चूने के पानी मे डुबोने के बाद पानी बदल कर उबलते पानी मे डाल कर हल्का गला ले
पके ऑवले को पानी से निकाल कर डेढ़ गुना चीनी मे दबा दे
दस बारह घंटे बाद चीनी पानी छोड़ देगी
चाशनी पका कर उबले ऑवले मिला कर पकाये
अच्छी तरह उबाल कर पकाये





