कच्चे आम का तेलगू अचार
कच्चे आम का तेलगू अचार !!!!
हमारी मौसी श्रीमती माया सक्सेना बहुत विविधता से अचार बनाती है उन्होंने इस अचार की। विधि इस प्रकार बताई है उनके द्वारा बताई गयी अन्य विधियाँ हम आगे भी बतायेंगे
मेरी मौसी श्रीमती माया सक्सेना ने बड़ी मेहनत से अपनी व्यन्जन विधियो के पुराने पन्ने एकत्र करके मुझे दिये है यह विधि उन्हीं पन्नों मे से एक मे विराजमान थी जो मैने आप सभी के लिये पेश कर दी अब आप लोग अपने स्वादानुसार इसमे बदलाव कर के नया स्वाद भी ला सकते है
कच्चा आम एक किलो
अदरक ५० ग्राम
नमक। २५० ग्राम
पिसी लाल मिर्च। २५० ग्राम
तेल २५० ग्राम
राई साबित एक बड़ा चम्मच
मेथी दाना। एक बड़ा चम्मच
पिसी हल्दी एक बड़ा चम्मच
कलौजी एक बड़ा चम्मच
उपर्युक्त सामग्री अपने स्वादानुसार घटा बढ़ाती सकते है
विधि !!!!
लहसन अदरक छील कर पीस ले तेल गर्म करे राई मेथी का तड़का दे व अदरक लहसन डाल दे जब पानी मर जाये सब हल्का गुलाबी हो जाये गैस बन्द करके बर्तन नीचे उतार ले हल्का ठंडा होने पर आम के टुकड़ो मे समस्त मसाले मिला कर जार मे भर दे एक दो दिन की धूप दिखा ले


