कम चिकनाई मे बनी रसीली घुइया
कम चिकनाई मे बनी रसीली घुइया या अरबी की सब्जी
कच्ची घुइया को छील कर काट ले और पानी मे डाल दे जिससे सारी गन्दगी साफ हो जाये यदि कच्ची घुइयाँ छूने से खुजली मचती हो तो हाथो मे चिकनाई लगा कर घुइया छुये
कढाई मे सब्जी बनाने के लिये थोड़ा तेल डाल कर अजवाइन से छौक लगा कर नमक डाल कर धीमी आँच पर ढक कर भूने ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी के छींटे भी दे जब घुइया अच्छी तरह भुन जाये तब पिसा या कटा प्याज लहसन भी डाल दे और भूने हल्दी धनिया मिर्च भी मिलाये और भून कर पानी डाल कर रझा कर सब्जी बनाये
इरा जौहरी





