कम चिकनाई मे बने बिना हल्दी के छोले , मैदा और सूजी मिलाकर बने भटूरे और लालमिर्च की सब्जी
आज रात का भोजन
छोले ! छोले !!!!!!
कम चिकनाई मे बने , झटपट बने
हर दिल अज़ीज़ छोले !!!!!!
बनाने की विधि साथ मे है!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
इराजौहरी
————/
छोले ! छोले !!!!!!
कम चिकनाई मे बने , झटपट बने
हर दिल अज़ीज छोले !!!!!!
बनाने की विधि साथ मे है!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
सबसे पहले छोलो को पानी मे भिगो दे
बढिया गले इसके लिये चुटकी भर सोडा और थोड़ा नमक भी पानी मे डल सकती है
बनाने से पूर्व बीन कर अच्छी तरह धो ले
आठ दस घंटे पानी मे भीगे फूले छोलो को तेजपत्ता ,प्याज , लहसुन , अदरक व नमक डाल कर उबाल कर गलाये फिर कढाई मे तेल गर्म करे और गरम तेल में हीग जीरा डाल कर कुछ गोलाई मे कटे टमाटर व प्याज हल्का फ्राई करके सजाने के लिये निकाल कर अलग रख लिये फिर कटे टमाटर डाल कर भूने तथा ऊपर से गरममसाला , धनिया पाउडर व मिर्च अपने स्वादानुसार डाले और फिर उबले छोलो का पानी निथार कर छोले डाले और अच्छी तरह भूने और भूनते हुये धीरे धीरे उबले छोलो का निकला पानी मिलाते जाये और जब सब अच्छी तरह भुन जाये अमचुर या चाटमसाला मिलाये
(गरम मसाला ( लौंग इलाइची कालीमिर्च दालचीनी जावित्री ) तवे पर भून कर पीस ले हो सके तो साबुत धनिया भी तवे पर भून पीस कर डाले ज़्यादा बढिया ख़ुशबू आयेगी )
जब सब भुन जाये पानी डाल कर वापस कुकर मे पकाये सीटी आने से पहले ही गैस बन्द कर दे वरना भाप मे ख़ुशबू उड़ जायेगी
पकने पर ऊपर से फ्राई करके रखे टमाटरव प्याज के छल्लो से सजाये हराधनिया भी मिलाये
छोलो पर डालने के लिये छोटे छोटे चौकोर टुकड़े प्याज के काटे और सलाद मे छल्लेदार और साथ मे नींबू भी काट ले छोलो पर डाल कर खाने पर स्वाद और बढ जाता है
इरा जौहरी
अचार वाली लालमिर्च की लज़्ज़तदार सब्जी !!!!
लालमिर्च का अचार तो बहुत बार और बहुत तरीके से बनाया होगा अब सब्जी का स्वाद ले कर देखिये
इरा जौहरी
यह अचारवाली लाल मिर्च की सब्जी है और बनाने का तरीक़ा बहुत आसान है सबसे पहले मिर्चों को धो कर बीच मे चीरा लगा दे और फिर गर्मतेल मे चीरा लगी लालमिर्च डाल कर हल्का फ्राई करके निकाल ले फिर बचे तेल मे पिसा प्याज डाल कर चला फिरा कर हल्दी धनिया मिर्च नमक डाले प्याज की मात्रा आम सब्ज़ियों के मसाले मे पड़ने वाली मात्रा से ज्यादा होगी थोड़ा दही डाले और साथ ही थोड़ा सा पकी इमली का गूदा भी डाल दे और फिर चलाते फिराते हुये महीन कटा टमाटर डाल कर सब भून कर फ्राई की हुई मिर्चों मे भर कर कढाई मे डाल कर सब एसे ही या हल्की चिकनाई डाल कर मध्यम या धीमी आँच पर भूने कटी हरीधनिया से सजाये

मसालेदार छोले विस्तार से तस्वीरें आगे है

छोलो मे कटा प्याज लहसुन अदरक तेजपत्ता नमक डाल कर उबाल कर पकाये

गोल कटा टमाटर व छल्लेदार प्याज फ्राई कर के निकाल कर अलग रखे

गरम तेल मे हीग जीरे से तड़का दे कर कटा टमाटर डाल कर भूने

पिसा धनिया , गरममसाला व मिर्च डाल कर भूने हमने घर मे पिसा गरममसाला डाला है

उबले छोले मिलाये

सब मिलाते हुये भूने

कटा व फ्राई किये प्याज टमाटर व हरीधनिया व हरीमिर्च काट कर सज़ा कर पेश करे

सूजी व मैदाके भटूरे

एक भाग मैदा मे दो भाग सूजी ले

सूजी मे दही मिला करफिर मैदा मिलाते हुये भटूरे का आटा तैयार करे साथ मे हल्का सा नमक व चीनी भी मिला सकते है
आटा मॉड कर पाँच घंटे फुला कर फिरकटी हरीधनिया मिर्च प्याज सब अपने हिसाब से लोई पर चिपका कर बेल कर तल कर भटूरे बनाये कुंछ नया करना चाहे तो कद्दूकस किया गाजर व चुकन्दर भी चिपका सकते है
कोल्चे के लिये इसी सामग्री मे मनपसन्द भरावन सामग्री बनाकर भर कर कचौड़ियाँ की तरह तले


