करौंदा हरीमिर्च की मिर्चौली
करौंदा हरीमिर्च की मिर्चौली
इस सब्जी मे हरीमिर्च की मात्रा ज्यादा रखी जाती है एक करौदेपर चार हरीमिर्चे इस अनुपात मे वैसे आप अपने स्वादानुसार ले। हरीमिर्च साबित ही रखे मन हो तों चीरा लगाये करौदे को दो टुकड़ो मे काट कर बीच से बीजे निकाल दे प्याज चाहे तो छोटी गाँठ वाले प्याज को बीच से दो टुकड़ो मे काट कर डाल दे
विधि
गर्म तेल मे सारी सामग्री एक साथ डाल कर पिसी मेथी हल्दी नमक धनिया डाल कर चला फिरा कर कलौजी डाल कर खुली खुली ही चला फिरा कर पकाये
इरा जौहरी





