कस्टर्ड फिरिनी पुडिंग

कस्टर्ड फिरिनी पुडिंग !!!!
पुडिंग खाइये कुछ इस स्टाइल से!!!
कुछ नया करने का मन हुआ तो हमने कस्टर्ड फिरिनी बनाते समय एक कटोरे की मात्रा मे थोड़ा ज्यादा कस्टर्ड पाउडर डाल दिया इससे घोल गाढा बन गया और फिर हमने इसे एक कटोरे मे निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दिया कटोरे मे यह उसी आकार मे जम गया और हमने इसे फिर फ्रिज मे रख दिया इससे यह अच्छी तरह सेट हो गया और इसको हमने एक प्लेट पर उल्टा करके निकाल लिया और ऊपर से हरा खस का शर्बत आहिस्ता से डाल कर ऊपर से हरे करौदे के मुरब्बे से सजा दिया
इरा जौहरी

कस्टर्ड फिरिनी!!!!!!
उबले हुये आधा लीटर दूध मे से आधा प्याला क़रीब ठंडा दूध निकाल कर अलग कर के बाक़ी दूध उबलने के लिये गैस पर रखे ठंडे दूध मे डेढ चम्मच कस्टर्ड पाउडर और दो चम्मच पिसे चावल का आटा मिला कर घोले गैस पर रखे दूध मे उबाल आने पर घुला हुआ कस्टर्ड मिला कर पकाये चीनी भी मिलाये ठंडा होने पर मेवे मिला कर पेश करे
इरा जौहरी