काजू बटर मिल्क बाइट
काजू बटर मिल्क बाइट !!!!!
काजू बटर मिल्क बाइट जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इसमे क्या क्या पड़ा है चाकलेट प्रेमियों के लिये यह एक अच्छा विकल्प है और घर मे बनाना भी आसान है तो बनाइये हमारे स्टाइल से काजू बटर मिल्क बाइट
इरा जौहरी
चीनी ,मलाई , मक्खन और काजू के नन्हें टुकड़ो को समान मात्रा मे ले चिकनाई कम चाहे तो मक्खन कुछ कम कर ले भारी तली के अल्मुनियम , हिन्डोलियम अथवा नॉनस्टिक पैन मे रख कर धीमी आँच पर चलाते हुये अच्छी तरह पकाये पकाते हुये लगातार चलाते रहे जब सब पक कर गाढी हो जाये और किनारे से चिकनाई छोड़ने लगे तब गैस बन्द करके गर्म गैस पर ही हल्की ठंडी होने तक चलाते रहे इससे घी तैरते हुये ऊपर ना होकर सबमे मिल जायेगा और यह स्वादिष्ट बनेगी और फिर चिकनाई लगी तश्तरी मे जमा दे ठंडा होने पर टुकड़ो मे काट ले और तश्तरी पर जमाने के बाद ही फ़ौरन हमने अखरोट के टुकड़े ऊपर से सजा कर हलके से उसी मे दबा दिये है जिससे वो अच्छी तरह चिपक जाये
इरा जौहरी




