कालीमिर्च का कटहल
कालीमिर्च का कटहल
आज क्या बन रहा है जरा अन्दाज़ा लगाइये
जी हाँ आज हम अपने स्टाइल से काली मिर्च वाला कटहल बना रहे थे जो अब बन कर तैयार हो गया है इस तरह से कटहल बनाने पर पहले सब्जी का मजा लीजिये बच जाये तो नमकीन चावलो संग पका कर कटहल के पुलाव का मजा लीजिये और फिर भी अगर ज्यादा हो तो पीस कर बेसन मिला कर मजेदार कबाब बना लीजिये
अगर आपको तीखी गालीमिर्च पसन्द ना हो तो आप सिर्फ गरम मसाला डाल भी कर इस कटहल को बमा सकते है वह भी अच्छा लगता है हमने गरममसाले के साथ लाल की जगह काली मिर्च की मात्रा बढा कर यह बनाया है आप काली मिर्च ना डालना चाहे तो लालमिर्च डाले दोनो तरह की मिर्चों से अलग स्वाद आता है कालीमिर्च गर्मी को शान्त करती है जबकि लालमिर्च गर्मी पैदा करती है
इरा जौहरी
विधि
कालीमिर्च का कटहल बनाने के लिये सबसे पहले चाहिये एक छोटे कोँये का कटहल , काली मिर्च, गरममसाला ,साबुत लाल मिर्च ,तेजपत्ता , प्याज व लहसुन
कुकर की तली मे तेल डाल कर तेजपत्ता बिछा कर उस पर कटहल के टुकड़े डाल दे उस पर कटा प्याज ,लहसुन ,धनिया ,गरममसाला नमक व पिसी या कुटी काली मिर्च डाले और आधा चमचा पानी डाल कर पहले तेज़ व सीटी आने से पहले ही धीमी आँच कर के कुछ समय पका कर गला ले और फिर ढक्कन खुलने पर कढाई मे सब पलट कर भून ले

कालीमिर्च का कटहल बनाने के लिये सबसे पहले चाहिये एक छोटे कोँये का कटहल , काली मिर्च, गरममसाला ,साबुत लाल मिर्च ,तेजपत्ता , प्याज व लहसुन
कुकर की तली मे तेल डाल कर तेजपत्ता बिछा कर उस पर कटहल के टुकड़े डाल दे
उसपर कटा प्याज लहसुन व साबित मिर्च रख कर
धनिया गरममसाला नमक व पिसी या कुटी काली मिर्च डाले
और आधा चमचा पानी डाल कर पहले तेज़ व सीटी आने से पहले ही धीमी आँच कर के कुछ समय पका कर गला ले
और फिर ढक्कन खुलने पर कढाई मे सब पलट कर भून ले
तेज़ पत्ता बिछा होने व तली मे तेल डालने से कटहल नीचे से जलता भी नही है देखिये साफ तली
सब भूने 

