खस्ता कचौड़ी और चटपटे आलू !!!!!

दीपावली स्पेशल !!!!
खस्ता खाइये !!!!
दीपावली के पावन पर्व पर नमकीन खस्ते की चाट के साथ मीठे रसगुल्ले हो जाये 😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜😍😍😍😍😍😍😍😛😛😛😛
गरम गरम खस्ते के ऊपर छोले और गरममसाले की खुशबू वाले चटपटे आलू हो और उस पर दही और खट्टी मीठी चटनी डाल कर जरा स्वाद लेकर तो देखिये मजा ना आये तो कहियेगा और अगर तीखी खस्ता चाट के बाद मुँह मे कुछ मिठास घोलनी हो तो झट से मुँह मे रसगुल्ला गप कर जाइये 😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂
इरा जौहरी
————
खस्ता कचौड़ी और चटपटे आलू !!!!!
सबसे पहले उड़द की दाल को भिगो कर फुला कर हीग अदरक मिर्च डाल कर पानी के साथ पीस ले
गर्म तेल मे हीग जीरे का तड़का दे कर दाल डाले व नमक पिसा धनिया सौफ गरममसाला डाल कर अच्छी तरह भून कर पिट्ठी (भरावन सामग्री )बनाये
मैदे या आटे मे मोयन व नमक डाल कर पानी के साथ कड़ा मॉड कर मसल कर मुलायम करे एक कटोरी मे थोड़ा पानी डाल कर उसमे थोड़ी सी हींग मिला कर हीग का पानी तैयार करे अब लोई बना कर उँगलियों से फैला कर बीच मे पहले हीग का पानी लगाये फिर पिट्ठी रख कर अँगूठे से बन्द करके लोई बनाये और हथेलियों के बीच मे रख कर दबा दे भरे घी मे तेज ऑच पर डाल कर धीमी ऑच मे तले
चटपटे गरममसाले के आलू
आलू छील कर काट कर पानी से धो कर गरम पानी मे डाल कर पकाये
गर्मतेल मे जीरे का तड़का दे कर आलू चलाफिरा कर ऊपर से पिसा नमक ,मिर्च, धनिया ,पाउडर ,सौफ ,हल्दी ,राई ,गरममसाला चाटमसाला या अमचुर पाउडर डाल कर चला फिरा कर भून कर कटा हरा धनिया डाल कर चटपटे गरममसाले वाले आलू तैयार करे
इरा जौहरी