खोया मिली मेवा भरी सफेद तिल की कतली !!!!
खोया मिली मेवा भरी सफेद तिल की कतली !!!!
सफेद तिल की कतली !!!!
इस जाड़े के मौसम मे तिल खोये की मेवायुक्त कतली बनाइये हमारे स्टाइल से
इरा जौहरी
सबसे पहले सफेद तिल को धीमी ऑच पर भून कर खोये के साथ पीस ले एक साथ पीसने से सब एक दिल आसानी से हो जाता है तिल के बराबर की चीनी ले कर चीनी डूब जाये बस इतना ही पानी डाल कर पकाये जब बड़े बड़े सफेद बुलबुले बनने लगे यानी तीन तार की चाशनी बन जाये तब खोया मिला भुना तिल उसमे मिला कर अच्छी तरह चलाये जब किनारे को सामग्री छोड़ने लगे तब गैस बन्द कर दे और गरम गैस पर ही रख कर कुछ समय लगातार चलाये और चिकनाई लगी थाली पर लम्बाई मे डाल दे और उस पर बीचों बीच मे मेवे बिछा दे तथा दोनो तरफ से तिल की सामग्री उठा कर बीच मे मेवों पर डाले इस तरह से सारे मेवे बीच मे बन्द हो जायेगे अब धीरे धीरे सब ठंडा हो कर जमने लगेगा उसे एक आकार दे और ऊपर से भी मेवे बिछाये चाहे तो चाँदी का वर्क भी लगाये यह सब एच्छिक है
चौड़ी करछुली से बीच मे मेवे दबाते हुये बीच मे दबाव दे और ठंडा होने पर तेज छुरी से टुकड़ो मे काटे
इरा जौहरी
सबसे पहले सफेद तिल को धीमी ऑच पर भून कर खोये के साथ पीस ले एक साथ पीसने से सब एक दिल आसानी से हो जाता है
तिल के बराबर चीनी ले
चीनी डूब जाये बस इतना ही पानी डाल कर पकाये
जब बड़े बड़े सफेद बुलबुले बनने लगे यानी तीन तार की चाशनी बन जाये
खोया मिला भुना तिल उसमे मिला कर अच्छी तरह चलाये जब किनारे को सामग्री छोड़ने लगे तब गैस बन्द कर दे
और गरम गैस पर ही रख कर कुछ समय लगातार चलाये
और चिकनाई लगी थाली पर लम्बाई मे डाल दे
और उस पर बीचों बीच मे मेवे बिछा दे
और दोनो तरफ से तिल की सामग्री उठा कर बीच मे मेवों पर डाले
इस तरह से सारे मेवे बीच मे बन्द हो जायेगे
अब धीरे धीरे सब ठंडा हो कर जमने लगेगा उसे एक आकार दे और ऊपर से भी मेवे बिछाये चाहे तो चाँदी का वर्क भी लगाये यह सब एच्छिक है
चौड़ी करछुली से बीच मे मेवे दबाते हुये बीच मे दबाव दे और ठंडा होने पर तेज छुरी से टुकड़ो मे काटे

खोया मिली मेवा भरी सफेद तिल की कतली !!!!

