गरम मसाले वाला नींबू का अचार !!!
गरममसाले वाला नींबू का अचार !!!
आजकल नींबू का अचार बनाने का मौसम आ गया है गरममसालेवाला नींबू का अचार स्वाद के साथ औषधि का भी काम करता है अचार जितना पुराना होगा उतना ही औषधीय गुणों से युक्त हो जायेगा गैस ,अपच ,अफ़राडफरी मे लाभदायक खराब जायका हो रहा हो तो उसे भी ठीक करने मे लाभदायक
गरममसाले का अचार बनाने की विधि
लौंग ,इलाइची ,कालीमिर्च ,सोठ और जीरा को दरदरा पीस कर रख ले जितने नीबुओ का अचार बनाना हो आधे नीबू धो कर पानी सुखा कर टुकड़ो मे काट कर ले बाकी का रस निकाल कर समस्त मसाले मिला कर कटे टुकड़ो मे मिला दे और नमक भी अन्दाज से स्वादानुसार मिलाये नीचे जो मसाले तस्वीर मे है वो आधा किलो नीबू के हिसाब से है मसालों की मात्रा अपने स्वादानुसार कम ज्यादा कर सकते है अचार को दस पन्द्ह दिनो तक नित्य धूप दिखा कर पकाये अचार पकाने के बाद जब अचार जार मे रखे तब जरा सी हींग मिला दे
इरा जौहरी

गरम मसाले वाला नींबू का अचार
२२ दिसम्बर २०१६

