गुलगुले !!!
गुलगुले !!
वैसे तो पारम्परिक तौर पर गुलगुले गुड़ से बनाये जाते है पर गुड़ के ना होने पर चीनी या शक्कर से भी गुलगुले बनाये जा सकते है
चीनी या गुड़ को सबसे पहले बारीक करके पानी डाल कर पिघला ले अब उसमे आटा डाल कर अच्छी तरह मिला कर पकौड़ी की तरह गाढा घोल तैयार करे स्वादानुसार पिसी इलाइची भी मिला ले बड़ी व छोटी दोनो तरह की इलायचियों के पिसे दानो मे अलग तरह की खुशबू होती है अच्छी तरह फेंट ले क्योकि फिटे हुये आटे से बने गुलगुले बढिया फूलते है कुछ लोग चुटकी भर सोडा भी मिलाते है परन्तु यदि वह अच्छी तरह फिटा है तो सोडा मिलाने की ज़रूरत नही है
गर्म घी मे पकौड़ियों की तरह हाथ या चम्मच से थोड़ा थोड़ा डाल कर मध्यम या धीमी आँच पर तल कर गुलगुले बनाये
इरा जौहरी





