गुलाब का शर्बत
गुलाब का शर्बत
जाड़े के मौसम मे गुलाब के फूलो की बहार होती है घरों मे बहुत फूल खिलते है फूलो को मुरझाने से पहले इकट्ठा कर लीजिये चीनी मे मिला कर जाड़े मे शर्बत बनाइये गर्मी मे गुलाब की ठंडक का आनन्द लीजिये
सामग्री
गुलाब के फूल २५ ग्राम
चीनी १ किलो
१ किलो चीनी पर ३०० ग्राम पानी
गुलाब व केवड़े का सेन्ट १-१ चम्मच
साइट्रिक एसिड १ चाय का चम्मच
या चार नींबुओं का रस
खाने वाला गुलाब का (अमरन्त )रंग
विधि
गुलाब की पंखुड़ियों को धो कर चीनी मे मिला कर पानी के साथ पौने मे ऑच पर पकने के लिये रख दे
चीनीघुलने पर उबाल आने के बाद साइट्रिक एसिड या नीबू का रस मिला दे
रस या एसिड मिलाने के बाद ३-४ मिनट बाद ही ऑच से उतार ले
साफ़ कपड़े से छान ले ठंडा होने के बाद गुलाब व केवड़े का सेन्ट मिलाये
आवश्यकतानुसार गुलाब का रंग भी मिलाये
रस ठंडा कर के बोतलों मे भर ले वैसे बाहर रखने पर ख़राब नही होता है पर बेहतर परिणाम के लिये मेरे ख़याल से फ्रिज मे रखे


